अभिनेता नसीरुद्दीन शाह गजब के कलाकार हैं। वह पर्दे पर अपने किरदारों को बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनका हर किरदार अनोखा है। अपने अभिनय के लिए नसीर साहब को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तानी सिनेमा से की थी। उनके अभिनय कौशल से तो दुनिया वाकिफ है। मगर, नसीरुद्दीन शाह की पर्सनल लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं है। नसीरुद्दीन शाह की शादी रत्ना पाठक से हुई है। रत्ना पाठक भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है। आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी...
Naseeruddin Shah Love Story: नाटक के दौरान मिले थे नसीरुद्दीन शाह-रत्ना पाठक, ऐसे बने जीवनभर के साथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाटक के दौरान हुई मुलाकात
रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी। फिर इनकी मुलाकात एक नाटक के दौरान हुई। इस नाटक में दोनों ने पहली बार एक साथ काम किया था। एक बातचीत में खुद रत्ना पाठक ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि उनका और नसीर साहब का प्यार कोई पहली नजर का प्यार नहीं था। जब निर्देशक ने हम दोनों को मिलवाया, तब मैं उनका नाम तक नहीं जान पाई थी। पहले दिन सबकुछ सामान्य था। लेकिन, दूसरे दिन से हमने एक साथ समय बिताना शुरू किया।'
लिव इन में रहने का फैसला किया
इस नाटक के बाद दोनों ने एक-साथ खूब काम किया और धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने लगे। फिर कुछ समय बाद दोनों ने ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया था। 1982 तक लिव इन में रहने के बाद रत्ना और नसीरुद्दीन शाह ने बड़े ही साधारण तरीके से रजिस्टर्ड शादी की। हालांकि, नसीर साहब पहले भी अपना दिल हार चुके हैं। रत्ना पाठक से पहले नसीरद्दीन शाह को खुद से करीब 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से प्रेम हुआ था, जो दिवंगत अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की बहन थीं। उस वक्त नसीर साहब की उम्र महज 20 साल थी। परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी की। मगर, एक साल बाद ही रिश्ता बिखर गया और तलाक ले लिया। बता दें कि शादी के बाद मनारा ने अपना नाम बदलकर परवीन कर लिया था दोनों के एक बेटी हुई, जिसका नाम है हीबा शाह। पहली पत्नी से अलग होने के बाद नसीरुद्दीन शाह को रत्ना पाठक से प्यार हुआ और शादी कर ली। कुछ ही समय बाद नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी परवीन का देहांत हो गया, जिसके बाद से उनकी बेटी हीबा रत्ना पाठक और नसीर साहब के साथ ही रहती है।
आज भी दोस्त की तरह रहते हैं
बता दें कि नसीर और रत्ना के दो बेटे हैं, विवान और इमाद शाह। दोनों ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। नसीर साहब और रत्ना पाठक खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। एक बातचीत में रत्ना पाठक ने इसका राज साझा करते हुए कहा था, 'हमारा रिश्ता बहुत गहरा रहा है। हम दोस्ती और बराबरी का रिश्ता साझा करते हैं, जो हमारे लिए सबसे अच्छी बात साबित हुई है। हम एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने और आज भी हैं।'