सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ranveer Singh attend NBA match in New York with wife Deepika Padukone amid Dhurandhar Box Office Success

'धुरंधर' की सफलता के बीच पत्नी दीपिका के साथ न्यूयॉर्क में मैच एंजॉय कर रहे रणवीर सिंह, तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh-Deepika Padukone Photos: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। इस बीच एक्टर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एनबीए मैच एंजॉय करते दिखे।

Actor Ranveer Singh attend NBA match in New York with wife Deepika Padukone amid Dhurandhar Box Office Success
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की किस्मत के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। बीते वर्ष यानी 2025 में उनकी फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई, जो अब तक बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। यह उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है। इस फिल्म की सफलता के बीच रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के साथ क्लाविटी टाइम बिता रहे हैं।

Trending Videos


दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे रणवीर
रणवीर सिंह अपनी पत्नी और चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ न्यूयॉर्क में एनबीए मैच एंजॉय करते दिखे। कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल मैचिंग ब्लैक आउटफिट में पोज देते दिख रहे हैं। दीपिका ब्लैक लेदर जैकेट पहने दिख रही हैं। उन्होंने मैट पिंक लिपस्टिक और आई मैकअप से अपना लुक कंपलीट किया है। रणवीर ब्लैक जैकेट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने मैचिंग कैप और ब्लैक सन ग्लास कैरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 700 करोड़ी बन चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। आज शनिवार को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 30 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 759.50  करोड़ रुपये हो चुका है। रणवीर सिंह एक तरफ 'धुरंधर' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बीते दिनों खबरें आईं कि फिल्म 'डॉन 3' से उनकी छुट्टी हो गई है। कुछ शर्तों को लेकर मेकर्स के साथ सहमति नहीं बन पाने के कारण अब वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। बात करें रणवीर सिंह और दीपिका की तो दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। साल 2024 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed