फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या, फेसबुक पर छोड़ा सुसाइड नोट

Mon, 15 Feb 2021 11:25 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar Dies Allegedly By Suicide At His Residence In Mumbai Goregaon Area
संदीप नाहर - फोटो : Twitter

फिल्म जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने आत्महत्या कर ली है। एक्टर ने फिल्म 'केसरी' और कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


 

Actor Sandeep Nahar Dies Allegedly By Suicide At His Residence In Mumbai Goregaon Area
संदीप नाहर - फोटो : Twitter

संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही ये भी बताया था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने वीडियो में कहा था, 'मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई परेशानियां चल रही हैं। मैं दिमागी तौर पर ठीक नहीं हूं। इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है। डेढ़ दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना ठीक नहीं है। हर रोज सुसाइड की बात करना ठीक नहीं है। वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी।'

Actor Sandeep Nahar Dies Allegedly By Suicide At His Residence In Mumbai Goregaon Area
संदीप नाहर - फोटो : Twitter

आगे संदीप ने कहा था, 'मैं परेशान हो चुका है। मेरे परिवार को गाली देती है। मां को गाली देती है। मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं। मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है। शक करती है। शक का इलाज नहीं है। हर समय लड़ती है। पिछले दिनों घर से भाग गई थी। मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसका साथ देती है और केस करने की धमकी भी देती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar Dies Allegedly By Suicide At His Residence In Mumbai Goregaon Area
संदीप नाहर - फोटो : Twitter

संदीप ने आगे कहा, 'मैं अपने माता पिता को शुक्रिया कहना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे वो सब कुछ दिया जो मैं चाहता था। मेरा एक्टर बनने का सपना पूरा किया। आज मैं जो हूं सब उनके कारण से हूं। मुझे पता है कि आप सब कह रहे होंगे तो उनके लिए क्यों नहीं जीता। मैं जीता अगर सिंगल होता। मुझे पता है कि जीने के लिए बहादुरी चाहिए, लेकिन अभी तो मैं बस अपने माता-पिता से माफी मांगता हूं। उस हर पल के लिए जब मैंने उनका दिल दुखाया। मैं यहां उनको प्राउड फील करवाने के लिए आया था और कुछ बनकर उनके लिए कुछ करना चाहता था। लेकिन मेरी एक गलत शादी ने दुनिया बदल दी मेरी। अब जीने की इच्छा नहीं रही है।'

विज्ञापन
Actor Sandeep Nahar Dies Allegedly By Suicide At His Residence In Mumbai Goregaon Area
संदीप नाहर - फोटो : Twitter
बता दें कि अभिनेता संदीप नाहर ने फिल्म 'एम एस धोनी' में धोनी के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म 'केसरी' में उन्होंने सैनिक का किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। साथ ही उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था। फिलहाल, संदीप की पोस्ट को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि उन्होंने घर में चल रही परेशानियों के चलते ये कदम उठाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed