{"_id":"6a285331e19f284aa40022dd","slug":"actress-akansha-ranjan-kapoor-filmmaker-sharan-sharma-set-for-a-july-wedding-as-per-report-2026-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन बनेंगी दुल्हनिया, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी? जानें पूरी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन बनेंगी दुल्हनिया, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से करेंगी शादी? जानें पूरी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST
सार
Akansha Ranjan Kapoor Wedding: आलिया भट्ट की सहेली और अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर का नाम इस समय शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। आकांक्षा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शरण शर्मा से शादी करने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा की दुल्हनिया बनने वाली हैं।
2 of 5
आकांक्षा और शरण
- फोटो : सोशल मीडिया
कब और कहां होगी शादी
आकांक्षा और शरण अगले महीने 11 जुलाई को मुंबई में शादी करेंगे। इसके अगले दिन यानी 12 जुलाई को 'जेडब्ल्यू मैरियट' होटल में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। यह शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक, शादी के लिए कोई प्रिंटेड इनविटेशन कार्ड नहीं भेजे गए हैं।
3 of 5
आकांक्षा और शरण
- फोटो : सोशल मीडिया
चार साल का रिश्ता
दोनों पिछले करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2022 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखा। हाल ही में एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने खुद इस रिश्ते को कुबूल करते हुए कहा था, 'हां, मैं शरण के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैंने कभी इस बात को छुपाया नहीं, लेकिन मुझे अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आकांक्षा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं आकांक्षा?
आकांक्षा रंजन कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की बचपन की सहेली हैं। उन्होंने 'गिल्टी' और 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। जल्द ही वह 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
आकांक्षा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं शरण शर्मा?
शरण शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। शरण शर्मा ने जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।