सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Esha Deol slapped her businessman husband Bharat Takhtani hard before marriage

Esha Deol: बड़े गुस्से वाली हैं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, शादी से पहले मारा था भरत को एक जोरदार थप्पड़

entertainment desk Published by: गरिमा शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

हेमा मालिनी और धर्मेद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक की खबर आने के बाद से ही चर्चा में हैं। ये वही भरत हैं जिन्हें शादी से पहले ईशा ने एक जोरदार तमाचा जड़ दिया था।

Actress Esha Deol slapped her businessman husband Bharat Takhtani hard before marriage
esha deol - फोटो : esha deol instagram
विज्ञापन

विस्तार


Trending Videos
हेमा मालिनी और धर्मेद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों अपने बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक की खबर आने के बाद से ही चर्चा में हैं। ये वही भरत हैं जिन्हें शादी से पहले ईशा ने एक जोरदार तमाचा जड़ दिया था। जी हां, आपने सही सुना। एक बार ईशा को भरत की बात पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने भरत को थप्पड़ मार दिया और लंबे समय तक उनसे नाराज रहीं।

ईशा ने मार दिया था जोर का थप्पड़
अब भरत ने ऐसा क्या कर दिया था, जो ईशा उनसे इतनी नाराज हो गई थीं। बात जरूर कुछ बड़ी ही रही होगी। मीडिया रिपोट्र्स की मानें, तो ये बात बहुत पहले की है। इन दोनों का एक बार मिलना हुआ, जिसमें दोनों ने थोड़ी देर बात की, लेकिन फिर अचानक से भरत ने ईशा का हाथ पकड़ने की कोशिक की, इससे वो बेहद नाराज हो गईं। उनके बारे में उल्टा-सीधा सोचने लगीं और बिना सोचें गुस्से में उन्हें थप्पड़ ही मार दिया। भरत पर चिल्लाने भी लगीं। इसी बात से दोनों के बीच झगड़ा हो गया और फिर लंबे समय तक इनकी आपस में कोई बात ही नहीं हुईं। दोनों ने आपस में पूरे 10 साल तक बात नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी फिल्मी लव स्टोरी रही इनकी
जब इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी, तो ये किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं थी। बल्कि कई लोग इनकी कहानी के बारे में जानकर इनसे प्रेरित हुए होंगे। ईशा और भरत दोनों स्कूल स्वीटहट्र्स हैं। एक इंटरस्कूल काॅम्पिटिशन में इन दोनों की मुलाकात हुई थी। तभी दोनों को एक-दूसरे से पहली नजर वाला प्यार हो गया था। यहां तक कि एक टिशू पेपर पर फोन नंबर लिखकर दिया। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। हालांकि, इनकी मुलाकातें ज्यादा नहीं हुईं, लेकिन दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। 
Karan Johar: 'मेरी जिंदगी बदल गई', यश और रुही के जन्मदिन पर पिता करण जौहर ने लिखा यह खूबसूरत नोट

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने तोड़ा रिश्ता
भरत और ईशा की दो लड़कियां हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब इनके रास्ते अलग हो गए थे, तो शायद इसका असर इनके बच्चों पर भी पड़े। हालांकि, दोनों का कहना है कि ये अपने बच्चों का हर तरह से पूरा ख्याल रखेंगे और इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे। कहा जा रहा है कि भरत और ईशा के तलाक की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। जब ईशा को इस बारे में पता चला, तभी से उन्होंने यह तय कर लिया कि उन्हें भरत से किसी भी कीमत पर तालाक लेना है और काफी दिनों से इनके ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं जिसका खुलासा अब हो चुका है। 
Guru Randhawa: गुरु रंधावा का बेबाक बयान, ‘हां, हम एक ही सूबे से हैं, लेकिन धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed