सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Gayatri Chaganti Criticises Janhvi Kapoor Says She Over Exposes Every Character Amid Peddi Criticism

Janhvi Kapoor: ‘उनकी सिर्फ क्लीवेज दिखाई देती है’, ‘पेद्दी’ की अभिनेत्री जान्हवी कपूर पर किसने साधा निशाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 05 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Gayatri Chaganti Criticise Janhvi Kapoor: अभिनेत्री गायत्री चगंती ने जान्हवी कपूर की आलोचना की है और उनके हर किरदार को कामुक बनाने की बात कही है। जानिए जान्हवी कपूर पर गायत्री ने क्या कुछ कहा…

Actress Gayatri Chaganti Criticises Janhvi Kapoor Says She Over Exposes Every Character Amid Peddi Criticism
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म ने जबरदस्त शुरुआत की है। राम चरण के लीड रोल वाली इस फिल्म में जान्हवी कपूर को आई कैंडी (सुंदर वस्तु या ग्लैमर) के तौर पर दिखाए जाने पर मेकर्स की आलोचना की जा रही है।

Trending Videos


इस बीच अभिनेत्री गायत्री चगंती ने भी जान्हवी को फिल्म में किसी वस्तु की तरह दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद से गायत्री की टिप्पणी और एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं और उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री इस बात से सहमत हैं कि जान्हवी वी विक्टिम हैं। हालांकि, उन्होंने जान्हवी के पिछले रोल्स का हवाला देते हुए कहा कि उनका शरीर ही उनकी पूरी इमेज है।

विज्ञापन

Actress Gayatri Chaganti Criticises Janhvi Kapoor Says She Over Exposes Every Character Amid Peddi Criticism
गायत्री चगंती और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हर किरदार को कामुक बनाने का करती हैं प्रयास
गायत्री चगंती ने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जान्हवी कपूर को लेकर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘सच कहें तो कोई भी जान्हवी को एक्टिंग के लिए काम पर नहीं रखता। बल्कि वह अपने आउटफिट के जरिए हर किरदार को कामुक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं, चाहे किरदार का बैकग्राउंड कुछ भी हो।

उनका शरीर ही उनकी पूरी इमेज है। जब किरदार की जरूरत हो तो ग्लैमर दिखाने के पक्ष में हूं। ठीक है, जो करना है करो। परम सुंदरी जैसी फिल्म में भी उनके ट्रेडिशनल सिंपल कपड़ों को भी कामुक दिखाने के लिए डिजाइन किया गया।

केरल के ग्रामीण इलाके में फिल्माए गए सीन के बावजूद जान्हवी अचानक अपने सगाई गीत के लिए एक बेहद आकर्षक साड़ी में नजर आती हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को भी नहीं भूलना चाहिए।

यहां तक कि उन सीन में भी जहां वह एक टीचर खासकर एक प्रीस्कूल टीचर की भूमिका निभा रही हैं, उनकी क्लीवेज दिखाई देती है। मैं ऐसे दस और उदाहरण गिना सकती हूं, लेकिन आप बात समझ गए होंगे।’

गायत्री की टिप्पणियों ने खींचा सबका ध्यान
गायत्री चगंती की इन टिप्पणियों ने तुरंत ही सबका ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। इनमें से कुछ ने गायत्री चगंती की टिप्पणियों का समर्थन किया और मेनस्ट्रीम सिनेमा में हीरोइनों को इस तरह पेश किए जाने की आलोचना की। जबकि कई यूजर्स ने जाह्नवी कपूर का बचाव किया और फिल्ममेकर्स की आलोचना की।

Actress Gayatri Chaganti Criticises Janhvi Kapoor Says She Over Exposes Every Character Amid Peddi Criticism
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
‘पेद्दी’ ने पहले दिन क्रॉस किया 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा वर्ल्डवाइड क्रॉस कर लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं।

फिल्म में राम चरण और जान्हवी के अलावा जगपति बाबू सना, शिव राजकुमार और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed