सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor recalls watching Rishi Kapoors Dafli Wale song in theatres as a child

ऋषि कपूर के इस गाने को देखते ही भावुक हो जाती हैं करिश्मा कपूर, अभिनेत्री ने सुनाया चाचा से जुड़ा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Karishma Kapoor On Rishi Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने कई फिल्मों के गानों पर बेहतरीन डांस किया है। हाल ही में करिश्मा कपूर ने उनके एक गाने में उनके अभिनय की तारीफ की है। 

Karisma Kapoor recalls watching Rishi Kapoors Dafli Wale song in theatres as a child
ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपने चाचा और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के मशहूर गीत ‘डफली वाले’ को याद करते हुए बचपन की यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि बचपन में वह इस गाने को देखने के लिए कई बार थिएटर गई थीं।

Trending Videos


करिश्मा ने कई बार देखा गाना
डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज की भूमिका निभा रहीं करिश्मा कपूर ने गाने ‘डफली वाले' की विरासत को याद करते हुए कहा, 'ये गाना मैंने बचपन में मेट्रो सिनेमा में जाकर बहुत बार देखा है। जब भी मैं यह गाना देखती हूं तो भावुक हो जाती हूं, क्योंकि मुझे चिंटू अंकल की याद आती है। इस गाने में उन्होंने जिस तरह डफली बजाई है, वह आज भी यादगार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Karisma Kapoor recalls watching Rishi Kapoors Dafli Wale song in theatres as a child
डफली वाले गाने का एक सीन - फोटो : एक्स
ऋषि कपूर के फैन रहे हैं जावेद जाफरी 
शो में उनके साथ जज की भूमिका निभा रहे अभिनेता और डांसर जावेद जाफरी ने कहा, 'मैं ऋषि साहब का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं जो स्क्रीन पर किसी वाद्य यंत्र को इतने विश्वास के साथ बजाते हुए दिखते हैं। ‘डफली वाले’ गाने में ऋषि साहब जिस तरह डफली बजाते हैं, उसे देखकर लगता है कि वह सचमुच इसे बजाना जानते हैं।'

Karisma Kapoor recalls watching Rishi Kapoors Dafli Wale song in theatres as a child
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है 'डफली वाले' का गायक?
यह चर्चा तब हुई, जब प्रतियोगी गीतांजलि ने 1979 की सुपरहिट फिल्म 'सरगम' के मशहूर गीत 'डफली वाले' पर प्रस्तुति दी। इस गाने में ऋषि कपूर और जया प्रदा नजर आए थे। गीत को लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। गाने का संगीत जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। यह गाना लोगों को खूब पसंद आया था और आज भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

Karisma Kapoor recalls watching Rishi Kapoors Dafli Wale song in theatres as a child
वेब सीरीज 'ब्राउन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
कब स्ट्रीम हुई ‘ब्राउन’?
करिश्मा कपूर अभिनीत सीरीज ‘ब्राउन’ आज पांच जून को ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। करिश्मा के अलावा इसमें सूर्या शर्मा, जीशु सेनगुप्ता, सोनी राजदान, हेलेन खान, शान, परेश पाहुजा और अजिंक्य देव हैं। इसके निर्देशक अभिनय देव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed