फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress kajol dance with Madhuri Dixit in Manish Malhotra diwali party see video

Kajol: दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित के साथ काजोल ने किया डांस, पोस्ट शेयर कर बोलीं- असली डांसिंग क्वीन...

Fri, 21 Oct 2022 10:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 10:18 AM IST
सार

बॉलीवुड में इस समय दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। इसी क्रम में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर भी दिवाली पार्टी रखी गई थी। जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए, अब एक्ट्रेस काजोल ने पार्टी में मस्ती करते हुए माधुरी दीक्षित संग अपना वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
actress kajol  dance with  Madhuri Dixit in  Manish Malhotra   diwali party see video
माधुरी दीक्षित, काजोल - फोटो : insta

विस्तार

दीवाली के त्योहार को लेकर हर तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अभी से इसे लेकर जबरदस्त धूम देखने को मिल रही  है। बॉलीवुड सितारों में भी दिवाली को लेकर काफी क्रेज रहता है। हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था। कई बड़े सितारें इसमें शामिल हुए। अभिनेत्री काजोल और माधुरी दीक्षित ने भी दिवाली पार्टी में जमकर धूम मचाई, जिसका मजेदार वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

विज्ञापन

Chhath Song: अरविंद अकेला का छठ पर बना भोजपुरी सॉन्ग हुआ वायरल, फैंस ने लुटाया प्यार

विज्ञापन

काजोल और माधुरी की दिवाली पार्टी मस्ती
एक्ट्रेस काजोल ने आज अपने इंस्टाग्राम दिवाली पार्टी का जो वीडियो साझा किया है। इसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में हल्का-फुल्का डांस करती नजर आ रही हैं। काजोल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "असली डांसिंग क्वीन के साथ, थैंक्यू माधुरी फ्लोर पर इतना फन करने के लिए और पार्टी के लिए मनीष मल्होत्रा को भी शुक्रिया, सभी को दीवाली की एडवांस में शुभकामनाएं। उत्सव का समय!"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
फैंस भी काजोल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर प्यार लुटाते दिखे। कई यूजर्स ने उन्हें डांसिंग फ्लोर की वीडियो भी साझा करने को कहा। वहीं माधुरी दीक्षित ने इस पोस्ट पर अपनी  प्रतिक्रिया देते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी है। एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा-  ओ माय गॉड प्लीज आप दोनों की डांस करते हुए वीडियो शेयर करो। इसी तरह से दूसरे ने लिखा- "दो पसंदीदा एक ही फ्रेम में"। अन्य फैंस भी इसी तरह से प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

Box Office Report: 'कांतारा' की आंधी में 'पीएस 1' और 'विक्रम वेधा' की हालत हुई खराब, 'गॉडफादर' का पत्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed