आशा ताई की वजह से फिल्मों में आईं पद्मिनी कोल्हापुरे, जन्मदिन पर दिया था खास उपहार; बोलीं- ‘निजी संग्रह से…’
Padmini Kolhapure Remember Asha Bhosle: दिवंगत गायिका आशा भोसले के जाने से फैंस और परिवार जन काफी गमगीन हैं। स्वरों की मल्लिका को अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने याद किया और उनसे जुड़ी कई बातें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ किया इस फिल्म में काम
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और आशा भोसले का रिश्ता काफी खास था। दोनों ने 2013 में रिलीज हुई एक फिल्म 'माई' में काम किया था। आशा भोसले ने जब यह फिल्म की थी तो उनकी उम्र 79 वर्ष थीं। वहीं इस फिल्म से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। बता दें कि पद्मिनी और आशा ताई एक और खास रिश्ता भी है। पद्मिनी के पिता और दिवंगत पंढरीनाथ कोल्हापुरे आशा भोसले और गायिका लता मंगेशकर के चचेरे भाई थे। इस तरह से पद्मिनी भी आशा भोसले की रिश्तेदार थीं।
एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने आशा ताई को याद करते हुए कहा, 'उन्होंने ही मुझे देव आनंद से मिलवाया था, जिसकी वजह से मुझे अपनी पहली फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' (1974) मिली थी। मैं उन्हें 'आशा आत्या' कहकर बुलाती थीं। मुझे याद है कि बचपन में वह हर दिवाली पर उपहारों से भरा थैला लेकर घर आती थीं।' आगे एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'माई' के बारे में बताया कि आशा आत्या ने साफ कह दिया था कि वो फिल्म का हिस्सा तब बनेंगी जब इसमें पद्मिनी काम करेगी।
जन्मदिन पर की थी घड़ी गिफ्ट
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने कुछ खास पलों को याद करते हुए कहा, 'अपने आखिरी जन्मदिन पर उन्होंने पूनम ढिल्लों और मुझे अपने निजी संग्रह से साड़ियां उपहार में दीं। उनका पसंदीदा व्यंजन मूगा मोल रंडाई था, जो गोवा, कारवार और मंगलौर के तटीय क्षेत्रों का एक व्यंजन है। उन्हें विशेष रूप से वो व्यंजन पसंद था जो मेरे पिता बनाते थे।'
पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसलें, पीछे छोड़ गईं यादें
दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सोमवार सुबह से उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद आशा ताई अपने अंतिम सफर पर निकलीं। सफेद और पीले रंग के फूलों से उनका मोक्ष रथ सजाया गया। आखिरी में वह पंचतत्व में विलीन हो गईं।