Rani Mukerji: 14वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल में होगा रानी मुखर्जी का जलवा, मास्टर क्लास का करेंगी आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में एक मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगी। ये फेस्टिवल 10 अगस्त को मेलबर्न के प्रतिष्ठित आप्रवासन संग्रहालय में होने वाला है।
महोत्सव का हिस्सा बनने की खुशी को साझा करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, 'मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म महोत्सव में आमंत्रित होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं । एक अभिनेता के रूप में, मैं ऑस्ट्रेलिया में लोगों से अविश्वसनीय प्यार पाने के लिए काफी भाग्यशाली रही हूं और मैं एक मास्टर क्लास के माध्यम से भारतीय सिनेमा में अपनी यात्रा को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जिसे आयोजित करने के लिए मुझे आमंत्रित किया गया है'।
तो वहीं, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन 11 अगस्त से 20 अगस्त, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जब फिल्म के सेट पर शाहरुख खान से परेशान हुए सतीश शाह, आठ बार शूट करना पड़ा थूकने वाला सीन