Adipurush: आदिपुरुष विवाद में AICWA ने लिखा अमित शाह को पत्र, ओम राउत-मनोज मुंतशिर के खिलाफ की एफआईआर की मांग
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म आदिपुरुष के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के मेकर्स और लेखक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई थी। वहीं अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र में आदिपुरुष के निर्माताओं पर भगवान राम और रामायण की छवि खराब करने और करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया गया है।
All India Cine Workers Association writes to Union Home Minister Amit Shah and Mumbai Police demanding registration of a case against producer, director and writer of movie Adipurush pic.twitter.com/9IId3SE0qx
— ANI (@ANI) June 24, 2023
AP Dhillon: श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर कर रही हैं एपी ढिल्लन को डेट? सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म
इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। सुरेश श्यामलाल के पत्र में लिखा था, "ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस फिल्म की पटकथा और संवाद स्पष्ट रूप से भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को बदनाम कर रहे हैं। आदिपुरुष फिल्म हिंदुओं और सनातन धर्म की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।"
Emergency Teaser: 'इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा...', कंगना रणौत की इमरजेंसी का जबर्दस्त टीजर रिलीज
पत्र में आगे कहा गया, "प्रभु श्री राम भारत में हर किसी के लिए भगवान हैं। चाहे कोई किसी भी धार्मिक आस्था से आता हो। इस फिल्म में भगवान राम और यहां तक कि रावण को भी दर्शाया गया है, जो एक वीडियो गेम के चरित्र की तरह दिखता है, जिसके संवाद देश और दुनिया भर में हर भारतीय को आहत करते हैं। हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से इस फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और भविष्य में थिएटरों और ओटी प्लेटफार्मों में आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का आदेश देने का अनुरोध करते हैं।''
Sonu Nigam: आमिर खान बने सोनू निगम और भूषण कुमार के बीच सुलह की वजह! तीन साल पहले हुआ था मनमुटाव