{"_id":"5f54d46cb624865b0d3f9499","slug":"after-arjun-kapoor-malaika-arora-also-tested-postive-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी हुईं Covid-19 पॉजिटिव, फैंस ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी हुईं Covid-19 पॉजिटिव, फैंस ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर के बाद अब खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Covid 19) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका की कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इस खबर की जानकारी दी है।
मलाइका के शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट से 7 से 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबरें आई थीं। मलाइका काफी लंबे समय से इस शो की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अर्जुन के साथ रिलेशनशिप को लेकर तो कभी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। मलाइका को छैंया छैंया गाने पर आइटम डांस करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : instgram/arjunkapoor
बता दें अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटव पाया गया है। फिलहाल वो घर पर ही क्वारंटीन हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अर्जुन कपूर के पोस्ट के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : instgram/arjunkapoor
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह मेरा काम है कि आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।