फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: हथियार का लाइसेंस मिलने के बाद काम में जुटे सल्लू भाई, एयरपोर्ट पर दबंग स्टाइल में हुए स्पॉट

Tue, 02 Aug 2022 01:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Aug 2022 01:52 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेता अपनी सिक्योरिटी के बीच थे।

विज्ञापन
after got his gun licensed Salman khan gets spotted airport with his heavy security
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सोमवार को ही हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया, जिसके बाद अब दबंग खान एक बार फिर अपनी फिल्मों की शूटिंग में जुट गए हैं। दरअसल, सलमान खान को हथियार का लाइसेंस मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेता अपनी कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग के लिए रवाना हुए। हालांकि, इस मौके पर कई पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए घेर लिया।

after got his gun licensed Salman khan gets spotted airport with his heavy security
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अपने दंबग अंदाज में कार से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं और फिर वह आगे बढ़कर एयरपोर्ट के अंदर एंट्री लेते हैं। हालांकि, इस दौरान सलमान खान के आसपास सुरक्षा का एक मजबूत घेरा दिखाई दे रहा है। इस मौके पर सलमान खान के साथ उनके खास बॉडीगार्ड शेरा भी दिखे। ऑरेंज शर्ट और ब्लैक पैंट में सलमान हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

after got his gun licensed Salman khan gets spotted airport with his heavy security
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ समय पहले कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को 'मूसेवाला जैसा हाल' करने देने की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात कर आत्मसुरक्षा का हवाला देते हुए हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था और सोमवार सुबह अभिनेता को हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कई तरह के परिवर्तन भी किए हैं। अभिनेता अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से ट्रेवल कर रहे हैं, जो बुलेटप्रूफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after got his gun licensed Salman khan gets spotted airport with his heavy security
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं। अभिनेता की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसें कभी ईद कभी दिवाली और टाइगर 3 शामिल है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग समय-समय पर अभिनेता कर रहे हैं। इसके अलावा, सलमान खान 'पठान' में भी कैमियो करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed