फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Ira and Nupur traditional marriage Aamir Khan gave his first reaction said My feelings are like Shehnai

Ira Nupur Wedding: 'भावनाओं की उतार-चढ़ाव भरी सवारी रही', बेटी की शादी के बाद पहली बार बोले आमिर, हुए भावुक

Fri, 12 Jan 2024 07:47 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

आयरा और नूपुर की शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। 13 जनवरी यानी शनिवार को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सितारों की महफिल सजेगी। 

विज्ञापन
After Ira and Nupur traditional marriage Aamir Khan gave his first reaction said My feelings are like Shehnai
आमिर खान, आयरा खान और रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान ने उदयपुर में नूपुर शिकरे से पारंपरिक रीति रिवाज से बुधवार को शादी के बंधन में बंध गई। इस भव्य अवसर पर जोड़े के करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। इस पारंपरिक शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे आयरा ने 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड वेडिंग पर हस्ताक्षर करके नूपुर शिकरे के साथ आधिकारिक तौर पर शादी रचाई थी। बेटी की शादी के दौरान पिता आमिर खान को भावुक होते देखा गया था, अब शादी के बाद पहली बार आमिर खान की प्रतिक्रिया सामने आई है। बेटी की इस नए जीवन की शुरुआत पर उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, 'यह सब बहुत अच्छा है'।
विज्ञापन

शहनाई की तरह मेरी भावना
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बेटी आयरा की शादी के बाद पहली बार खुशी जाहिर करते हुए शादी के दौरान अपने इमोशंस के बारे में बात की। इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में आमिर खान बेहद खुश पिता नजर आए उन्होंने कहा, “मेरी भावना शहनाई की तरह थी। शहनाई में एक क्वालिटी होती है के वो आपको थोड़ी सी खुशी भी देती है और थोड़ी सी उदासी भी देती है, वो उसका एक मिक्सचर होता है। इमोशंस की शहनाई में खुशी भी होती है और थोड़ी उदासी भी होती है, यही मेरी भावना है'।
12वीं फेल से प्रभावित हुए अनुराग कश्यप, बोले- मेरे जैसे निर्माताओं के लिए बेंचमार्क है यह फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

13 जनवरी को रिसेप्शन
गौरतलब है कि आयरा और नूपुर की शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है। 13 जनवरी यानी शनिवार को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सितारों की महफिल सजेगी। इस कार्यक्रम सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, राजकुमार हिरानी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
हनुमत जन्मस्थली से निकला देसी सुपरमैन, प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का शानदार आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed