फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after reaching delhi for tiger 3 shooting katrina kaif shared hot photo fans says sunshain

Katrina Kaif: गीले बालों में धूप लेते हुए कटरीना ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीर, फैंस बोले-सनशाइन

Thu, 17 Feb 2022 01:46 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 01:46 AM IST
सार

अब कटरीना ने अपनी गीलें बालों में धूप लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखने के बाद कमेंट्स की तो जैसै बाढ़ आ गई है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
after reaching delhi for tiger 3 shooting katrina kaif shared hot photo fans says sunshain
katrina kaif - फोटो : insta

विस्तार

एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, हालांकि विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों ही अपने काम पर लौट चुके हैं। हाल ही में कटरीना विक्की कौशल से मिलने इंदौर भी गईं थीं और उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। वैलेंटाइन डे के मौके पर भी दोनों कों एक दूसरे के प्यार में खोए देखा गया। अब कटरीना ने अपनी गीलें बालों में धूप लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का दिल लूट रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कमेंट्स की तो जैसै बाढ़ आ गई है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

टाइगर थ्री की शूटिंग में व्यस्त हैं कटरीना-
दरअसल कटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी आगामी फिल्म टाइगर थ्री की शूटिंग के में बिजी हैं और इसी के चलते वह दिल्ली आई हुई हैं। कटरीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह गीले बालों में धूप सेंकती नजर आ रही हैं। बिना मेकअप के भी कटरीना बेहद खूबसूरत और बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं। हालांकि ये तस्वीर दिल्ली की है या नहीं फिलहाल इस बारें में कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फैंस तो जैसे कटरीना की इस तस्वीर पर दिल हार बैठे हैं। कटरीना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, विंटर सन। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और एक के बाद एक दिल वाली इमोजी पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटरीना की तस्वीरों पर फैंस लुटा रहे जमकर प्यार-
एक यूजर ने कटरीना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- हैलो सनशाइन तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा- माशा अल्लाह क्या कहूं इतनी खूबसूरत। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी नाइस, ब्यूटीफुल, स्टनिंग, क्यूटनेस जैसे कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed