फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After wedding Katrina Kaif Vicky Kaushal leave for Jaipur see the photos of newly married couple

Katrina-Vicky Wedding: कटरीना कैफ-विक्की कौशल जयपुर के लिए हुए रवाना, सामने आईं न्यूली मैरिड कपल की फोटोज

Fri, 10 Dec 2021 11:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 10 Dec 2021 11:53 AM IST
सार

कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब दोनों जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
After wedding Katrina Kaif Vicky Kaushal leave for Jaipur see the photos of newly married couple
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 700 साल पुराने राजस्थान के चौथ बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में रजवाड़ा स्टाइल में शादी रचाई, जहां पर दोनों के महज कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। इस किले में बीते तीन दिनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में जोरो-शोरों से चल रही थीं और अब न्यूली मैरिड कपल कटरीना और वक्की कौशल सवाई माधोपुर से निकल चुके हैं।

विज्ञापन

After wedding Katrina Kaif Vicky Kaushal leave for Jaipur see the photos of newly married couple
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच होटल से निकल कर एक चौपर में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। वह दोनों यहां से जयपुर की ओर रवाना हुए हैं। इस दौरान नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने पीले कलर के सूट पहना हुआ हैं। हालांकि, अब तक कटरीना और विक्की के परिवार के सदस्य और मेहमान इस होटल से नहीं गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी आज दोपहर तक इस होटल से चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

After wedding Katrina Kaif Vicky Kaushal leave for Jaipur see the photos of newly married couple
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में महज 120 मेहमान शामिल हुए थे। इसमें दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इससे साफ है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस शादी में शामिल नहीं हो पाए, जो कटरीना और विक्की के काफी करीबी हैं। इस वजह से दोनों मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हर सितारा नजर आने वाला है।

विज्ञापन

After wedding Katrina Kaif Vicky Kaushal leave for Jaipur see the photos of newly married couple
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे, जो बेहद ही आलीशान है। ये घर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर के बेहद ही पास है। यानी की कटरीना और विक्की अब विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन रहे हैं और इस को अनुष्का शर्मा ने कंफर्म भी किया है। एक्ट्रेस ने कटरीना और विक्की को शादी की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अब आप जल्द नए घर में शिफ्ट होंगे, जिसके बाद हमें कंस्ट्रक्शन की आवाज नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed