सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aimim Leader Waris Pathan Calls Dhurandhar 2 A Propaganda Film Says Such Film Are Made To Spoil The Atmosphere

AIMIM’s के नेता वारिस पठान ने ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, कहा- ‘माहौल खराब करने के लिए…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अब एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान सामने आया है।

Aimim Leader Waris Pathan Calls Dhurandhar 2 A Propaganda Film Says Such Film Are Made To Spoil The Atmosphere
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Trending Videos


अब कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है। अब इसपर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान भी सामने आया है।

फिल्म के डायरेक्टर पर कसा तंज 
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का कहना है कि उन्होंने फिल्म देखी नहीं है और एक फिल्म केवल ज्ञान और मनोरंजन के लिए होना चाहिए।

उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मेरा मानना है कि आप जब भी फिल्म बनाते हैं, ज्ञान और मनोरंजन के लिए बनाते हैं। लेकिन इस देश में कुछ लोग हैं, जो बस कुछ पैस कमाने के लिए इस तरह की प्रोपेगेंडा फिल्म बनाते हैं। ऐसी फिल्में माहौल खराब करने के लिए बनाई जाती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।

‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed