सब्सक्राइब करें

Ustaad Bhagat Singh: पहले दिन 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितने का कलेक्शन किया, क्या 'धुरंधर 2' को दे पा रही टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 19 Mar 2026 09:37 PM IST
सार

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: आज सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हो चुकी है। जानिए आज पहले दिन 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितने की कमाई की है।

विज्ञापन
ustaad bhagat singh Box Office Collection Day 1 pawan kalyan Harish Shankar film
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : अमर उजाला

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' आज 19 मार्च को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्में एक्शन पर आधारित हैं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में से किसने सबसे ज्यादा कमाई की है?

Trending Videos
ustaad bhagat singh Box Office Collection Day 1 pawan kalyan Harish Shankar film
'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन - फोटो : X

'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। इस फिल्म में पवन कल्याण ने मुख्य भूमिका निभाई है। पवन की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ustaad bhagat singh Box Office Collection Day 1 pawan kalyan Harish Shankar film
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
एडवांस बुकिंग की कमाई
'उस्ताद भगत सिंह' ने एडवांस बुकिंग में प्री-सेल्स के जरिए 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। पूरे भारत में पहले दिन के लिए 41,000 से अधिक टिकट एडवांस में बुक हुए। फिल्म को देशभर में लगभग 4,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
ustaad bhagat singh Box Office Collection Day 1 pawan kalyan Harish Shankar film
धुरंधर: द रिवेंज - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर: द रिवेंज' का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, 'धुरंधर द रिवेंज' ने पेड प्रिव्यू शोज में 43 करोड़ रुपए कमाए। आज रिलीज के बाद फिल्म ने पहले दिन 65.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से अब तक ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन 108.54 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
ustaad bhagat singh Box Office Collection Day 1 pawan kalyan Harish Shankar film
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
'उस्ताद भगत सिंह' की कास्ट
'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर ने 14 साल बाद फिर से साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने साथ में 'गब्बर सिंह' जैसी हिट फिल्म बनाई थी। 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण ने एक बहादुर पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पवन के अलावा श्रीलीला और राशि खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: 150 करोड़ के बजट में बनीं 'उस्ताद भगत सिंह'? पवन कल्याण ने चार्ज की कितनी फीस, जानें श्रीलीला-राशि के बारे में
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed