{"_id":"695b27a7aecde5c1d10da0d6","slug":"aishwarya-rai-abhishek-bachchan-return-mumbai-new-year-vacation-aaradhya-airport-family-bonding-photos-videos-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर छुट्टियां मनाकर भारत लौटे अभिषेक और ऐश्वर्या राय, पैपराजी के कैमरों को देखकर मुस्कुराता दिखा कपल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए साल पर छुट्टियां मनाकर भारत लौटे अभिषेक और ऐश्वर्या राय, पैपराजी के कैमरों को देखकर मुस्कुराता दिखा कपल
Mon, 05 Jan 2026 08:23 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:23 AM IST
सार
Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai At Airport: नए साल का जश्न मनाकर अब अभिषेक और ऐश्वर्या बेटी आराध्या को लेकर मुंबई लौट चुके हैं। पैपराजी के कैमरों को देखकर अभिषेक और ऐश्वर्या ने मुस्कराते हुए अभिवादन किया।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन नए साल का जश्न मनाकर अब विदेश से भारत लौट चुके हैं। बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए ऐश्वर्या और अभिषेक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें तीनों मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फैंस और पैपराजी का किया अभिवादन
खास बात यह रही कि ऐश्वर्या ने फैंस और पैपराजी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस छोटे से जेस्चर ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया। कई यूजर्स ने इसे परफेक्ट फैमिली मोमेंट’बताया तो कुछ ने कपल को नए साल की बधाई दी। हालांकि कई बार ऐसी अफवाहें आईं कि ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे से अलग हो रहे हैं, लेकिन समय-समय पर कपल ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Box Office: 'धुरंधर' के आगे ढेर हुई 'इक्कीस', आखिरी सांसे गिन रही कार्तिक की फिल्म; जानें बाकी फिल्मों का हाल
ब्लैक कलर के साथ ट्विनिंग करते आए नजर
इस दौरान तीनों ब्लैक कलर के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आए। इससे पहले न्यूयॉर्क से भी ऐश्वर्या और अभिषेक की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आए थे। बिना किसी शोर-शराबे के परिवार के साथ समय बिताना हमेशा से इस कपल की प्राथमिकता रही है और यही बात उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।
अभिषेक ने बेटी आराध्या पर की थी बात
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या की परवरिश और उसकी समझदारी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने साफ किया था कि वो बेटी को बेवजह की चर्चाओं और अफवाहों से दूर रखना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने बहुत पहले यह फैसला लिया था कि आराध्या सोशल मीडिया और फोन जैसी चीजों से दूरी बनाए रखे, ताकि वह एक सामान्य और सुरक्षित बचपन जी सके।
2007 में शादी के बंधन में बंधा कपल
गौरतलब है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की मुलाकात 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। साथ में फिल्मों में काम करते-करते दोनों करीब आए और साल 2007 में शादी के बंधन में बंध गए। 2011 में बेटी आराध्या के जन्म के बाद से यह कपल अपनी फैमिली लाइफ को बेहद प्राइवेट लेकिन संतुलित तरीके से जी रहा है।