फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Bachchan Cannes Film Festival First Look Details Dress Design By Amit Aggarwal

Cannes: ऐश्वर्या के ब्लू गाउन को बनाने में लगे 1500 घंटे, क्या रही प्रेरणा? डिजाइनर ने बताई ड्रेस की डिटेल्स

Sat, 23 May 2026 09:35 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 23 May 2026 09:35 AM IST
सार

Aishwarya Rai Bachchan Cannes First Look Decode: शुक्रवार देर रात ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर ब्लू कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उनके लुक पर फैंस फिदा हो गए। यहां जानिए, ऐश्वर्या राय के ब्लू गाउन से जुड़ी खास जानकारी।

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Cannes Film Festival First Look Details Dress Design By Amit Aggarwal
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फेस्टिवल में पहला लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@amitaggarwalofficial

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं, हर बार उनके लुक चर्चा में रहते हैं। इस बार भी जब वह कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतरीं तो महफिल ही लूट ली। उनका ब्लू गाउन फैंस और फैशन क्रिटिक्स को भी पसंद आया। यहां जानिए, किसने डिजाइन की ऐश्वर्या राय की यह ड्रेस? इस गाउन की इंस्पिरेशन क्या रही? जानें खास डिटेल्स।  

विज्ञापन


 

अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया ब्लू गाउन
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए ऐश्वर्या राय का ब्लू गाउन फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। इस गाउन से जुड़ी डिटेल्स को डिजाइनर के इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है, ‘कान फेस्टिवल की एक बेजोड़ आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अमित अग्रवाल की बनाई हुई गाउन ड्रेस में नजर आईं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस तरह से तैयार हुआ ब्लू गाउन 
आगे पोस्ट में बताया गया है कि ऐश्वर्या का ब्लू गाउन बनाने में लगभग 1500 घंटे लगे हैं। पोस्ट में लिखा है, ‘स्टाइलिस्ट मोहित राय के साथ मिलकर ऐश्वर्या का पूरा लुक तैयार किया गया। इस गाउन में क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी की गई है। हजारों क्रिस्टल को जालीदार बनावटों के अंदर पिरोया गया है। इस काम में लगभग 1500 घंटे से ज्यादा का समय कारीगरों को लगा है।' 



पोस्ट में आगे लिखा है, 'इस गाउन का डिजाइन स्पेस यानी अंतरिक्ष से इंस्पायर है। गाउन का गहरा नीला रंग और इसका डिजाइन ब्रह्मांड जैसा आभास देता है।’  

विज्ञापन

कान फेस्टिवल से दूसरा लुक भी हुआ वायरल
कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा लुक भी वायरल हुआ। हल्के गुलाबी रंग के गाउन में वह नजर आईं। बेटी आराध्या ने भी अपने लुक से फैंस को चौंकाया, वह भी ऐश्वर्या के साथ दिखीं। आराध्या ने रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था। अब आराध्या के लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर हाे रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed