{"_id":"6a110e4d79832f285404686f","slug":"aishwarya-rai-bachchan-second-look-from-cannes-film-festival-2026-with-daughter-aaradhya-bachchan-2026-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cannes: कान फेस्टिवल से सामने आया ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक, बेटी आराध्या ने लूटी लाइमलाइट; देखें खास तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes: कान फेस्टिवल से सामने आया ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक, बेटी आराध्या ने लूटी लाइमलाइट; देखें खास तस्वीरें
Sat, 23 May 2026 07:48 AM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sat, 23 May 2026 07:48 AM IST
सार
Aishwarya Rai Bachchan Cannes Second Look: कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा दिलकश लुक भी सामने आ गया है। वह हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहने नजर आईं। इस मौके पर बेटी आराध्या भी साथ दिखीं। इस बार आराध्या के लुक ने फैंस को चौंकाया है।
विज्ञापन
ऐश्ववर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@aish_my_queen, @
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शिरकत कर रही थीं लेकिन फैंस को ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का इंतजार था। शुक्रवार देर रात उनका पहला और दूसरा लुक कान फेस्टिवल से सामने आया। कई तस्वीरों में ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं, वह भी रेड गाउन में पोज दे रही हैं। ऐश्वर्या और आराध्या इस तरह से पहली बार किसी मंच को साझा कर रही हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय पहले ब्लू कलर के गाउन लुक में कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। फिर शुक्रवार देर रात उनका दूसरा लुक भी फैंस को देखने को मिला। इस लुक में वह हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहन दिखीं।
विज्ञापन
इस गाउन में वह हल्के गुलाबी रंग का ही केप (Cape) पहने नजर आईं। इससे उनका लुक और भी खूबसूरत लग रहा था। इस गाउन में ड्रेपिंग भी अच्छे ढंग से की गई थी।
ऐश्वर्या ने अपने गाउन के साथ ज्वेलरी के तौर पर ईयररिंग और डायमंड रिंग्स पहनी हैं। बालों को बड़े सलीके से खुला रखा है। मेकअप भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिल्कुल नेचुरल रखा है।
ऐश्वर्या राय के दूसरे लुक पर फैंस भी फिदा नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्हें फिर एक बार कान फेस्टिवल की क्वीन का तमगा दिया गया है।
कई साल से बेटी आराध्या भी कान फिल्म फेस्टिवल इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचती हैं। लेकिन इस बार आराध्या का अलग ही अंदाज नजर आया। ऐश्वर्या के रेड कारपेट पर चलने से पहले आराध्या ने भी उनके साथ पोज दिए। वह रेड कलर के गाउन में दिखीं, आराध्या ने रेड कलर का ही केप (Cape) कैरी किया। फैंस आराध्या का यह लुक देखकर हैरान रह गए।