फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Celebrates 19th Wedding Anniversary Share Pictures With Abhishek Bachchan And Daughter Aaradhya

ऐश्वर्या राय ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की शादी की 19वीं सालगिरह, पति अभिषेक और बेटी के साथ साझा की तस्वीर

Mon, 20 Apr 2026 10:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 20 Apr 2026 10:17 PM IST
सार

Aishwarya Rai On Wedding Anniversary: ऐश्वर्या राय ने शादी की 19वीं सालगिरह पर पति अभिषेक के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। यहां देखिए किस अंदाज में दिखा कपल…

विज्ञापन
Aishwarya Rai Celebrates 19th Wedding Anniversary Share Pictures With Abhishek Bachchan And Daughter Aaradhya
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम-@aishwaryaraibachchan_arb

विस्तार

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अब ऐश्वर्या राय ने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ तस्वीर साझा की है। तस्वीर में तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मुस्कुराते नजर आए ऐश-अभिषेक
ऐश्वर्या राय ने शादी की सालगिरह के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर दो नई तस्वीरें साझा की हैं। दोनों तस्वीरें सेल्फी मालूम पड़ती हैं। इनमें कपल के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। तीनों कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर में ऐश्वर्या राय सफेद रंग की ड्रेस में हैं, जबकि अभिषेक ने ब्लैक कलर का ब्लेजर पहन रखा है।

विज्ञापन


तस्वीरों में ऐश्वर्या को अभिषेक और आराध्या के साथ सेल्फी लेते हुए फूलों का गुलदस्ता पकड़े हुए देखा गया। तस्वीरें साझा करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Celebrates 19th Wedding Anniversary Share Pictures With Abhishek Bachchan And Daughter Aaradhya
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

2007 में हुई शादी
अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। दोनों ने ‘धूम 2’ और ‘गुरु’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अप्रैल 2007 में उनकी शादी हुई और 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। कई साल से इस जोड़े ने अपने निजी जीवन को काफी हद तक प्राइवेट रखा है और अफवाहों पर कभी-कभार ही प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, दोनों के बीच अनबन और तलाक की भी खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अभिषेक ने हर बार इन खबरों को खारिज ही किया है। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते और एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया जाता है।

Aishwarya Rai Celebrates 19th Wedding Anniversary Share Pictures With Abhishek Bachchan And Daughter Aaradhya
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही रितेश देशमुख के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा वो शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे।

हालांकि, ऐश्वर्या राय काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो आखिरी बार साल 2023 में आई मणिरत्नम की ऐतिहासिक ड्रामा 'पोन्नियिन सेलवन: II' में नजर आई थीं। यह एक तमिल पैन इंडिया फिल्म थी, जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed