व्हाइट ड्रेस में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मचाया तहलका, रेड कार्पेट पर अदाएं बिखेरती आईं नजर; वायरल हुआ वीडियो
Aishwarya Rai Bachchan In Cannes 2026: इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक और लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। हाल ही में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस में जलवा बिखेरती नजर आ रहीं थीं। अब फेस्टिवल से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की धड़कने और बढ़ा दी हैं।
रेड कार्पेट पर छाईं ऐश्वर्या
बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इस बड़े फेस्टिवल में शिरकत की है। ऐश्वर्या बीते दिनों ब्लू ड्रेस में नजर आईं थीं, जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया था। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रेड कार्पेट पर व्हाइट ड्रेस में सबके होश उड़ाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
इससे पहले ऐश्वर्या राय नीले रंग के बेहतरीन गाउन में कान महोत्सव में पहुंचीं थीं। उनकी ड्रेस में खास तरह से रिंकल पड़े थे। इस गाउन में वह जलपरी जैसी लग रही थीं। गाउन के साथ उन्होंने एक दुपट्टा लिया था जो, उनके दोनों हाथों में लिपटा हुआ था और जमीन तक लटक रहा था। इस ड्रेस में भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।
ऐश्वर्या राय काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन(2023)' थी। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या ने काफी दमदार किरदार निभाया था।