फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कास्टिंग काउच' पर बयान देते ही फंसी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, जवाब मिला- तुम झूठ बोल रही हो

Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Aiyaary actress Rakul Preet singh slammed after her statement on Casting Couch
'अय्यारी' एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह विवादों में हैं। वजह है इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर दिया गया उनका एक बयान। जिसके बाद तेलूगू फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने रकुल को आड़े हाथों लिया है।
Aiyaary actress Rakul Preet singh slammed after her statement on Casting Couch
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने बयान दिया था कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ नहीं है। जिसके बाद तेलुगू एक्ट्रेस श्रीरेड्डी और माधवी लता को रकुल की कही ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। यहां तक कि उन्होंने रकुल को झूठा तक कह डाला। माधवी लता ने कहा कि रकुल झूठ कह रही हैं।

 

Aiyaary actress Rakul Preet singh slammed after her statement on Casting Couch

इंडिया ग्लिट्स के अनुसार, इन एक्ट्रेसेज ने कहा कि रकुल के इस अजीबोगरीब बयान के पीछे उनका निजी स्वार्थ छिपा है। उन्हें डर है कि कास्टिंग काउच के विरोध में अपनी बात रखने पर कही उनके रोल्स और मौके न छिन जाएं। माधवी ने कहा कि रकुल को इस मामले में नए एक्टर्स के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए ना कि झूठ बोलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aiyaary actress Rakul Preet singh slammed after her statement on Casting Couch
रकुल की बात से इक्तेफाक न रखने वाली दोनों एक्ट्रेस ने कहा कि टॉलीवुड में ऐसे लोग ही जो कास्टिंग काउच की वजह हैं। रकुल को सच कहना चाहिए और सच का साथ देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वह चाहें तो ऐसे फिल्म मेकर्स के नाम सार्वजनिक भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
Aiyaary actress Rakul Preet singh slammed after her statement on Casting Couch
बता दें कि साउथ इंडस्ट्री की जानी-पहचानी नाम रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 2009 में कन्नड फिल्म "गिल्ली" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं रकुल को बॉलीवुड में पहला ब्रेक 2014 में आई फिल्म 'यारियां' से मिला था। हाल ही में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'अय्यारी' में भी नजर आईं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed