Ajay Devgn: अजय ने अक्षय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सूर्यवंशी के सेट से तस्वीर साझा कर लिखी मजेदार बात
अभिनेता को उनके जन्मदिन पर हर कोई बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया है। इन सब में अभिनेता अजय देवगन ने भी खिलाड़ी कुमार को सबसे अलग अंदाज विश किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का आज जन्मदिन है। अक्षय कुमार 56 साल के हो गए हैं। अक्षय कुमार साल में कई फिल्मों में नजर आ जाते हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘ओह माई गाॅड 2’ में अक्षय ने अपने अभिनय से सबको अपना दीवाना बना दिया था। अभिनेता को उनके जन्मदिन पर हर कोई बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया है। इन सब में अभिनेता अजय देवगन ने भी खिलाड़ी कुमार को सबसे अलग अंदाज विश किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या लिखा है।
अजय देवगन ने अलग अंदाज में दी अक्षय को बधाई
अजय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सूर्यवंशी के सेट से अपनी और अक्षय की एक तस्वीर साझा करते हुए, लिखा, ‘कभी हेलीकॉप्टर से लटक के, कभी कोयले की खदान में घुसकर अगर आपको जरूरत है तो बचाव के लिए अक्षय कुमार से संपर्क करें। इस वर्ष आपके सभी मिशनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं भाई। जन्मदिन मुबारक हो।’
Kabhi helicopter se latak ke, kabhi coal mine mein ghuske... If you are in need of rescue, contact @akshaykumar 😉
विज्ञापन विज्ञापन
Wishing success for all your missions this year brother. Happy Birthday! pic.twitter.com/TM2Ku6kOxz— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 9, 2023
फैंस को पसंद आया अजय का यह अंदाज
अजय का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप दोनों की दोस्ती ऐसे ही बनी रहे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर हमें बचाने अक्षय कुमार आएंगे तो हम बार-बार खतरे में पड़ने के लिए तैयार हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों की दोस्ती सभी को इंस्पायर करती है। अक्षय की आने वाली फिल्मों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’
Jawan 1st Saturday BO: पहले शनिवार को ही ‘जवान’ की डबल सेंचुरी, या होगी ‘पठान’ की बराबरी, क्या कहते हैं आंकड़े
वेलकम 3 का हुआ एलान
बता दें कि खिलाड़ी कुमार के इस खास दिन पर फैंस को एक खास तोहफा मिला है। उनकी आगामी फिल्म 'वेलकम 3' का एलान हो गया है। साथ ही इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। 'वेलकम 3' का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा हो गया है।