सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn special post on kajol 51 birthday says Could say a lot but you would still roll your eyes

Kajol Birthday: 'बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन...', अजय देवगन ने दी काजोल को जन्मदिन की बधाई; लिखा क्यूट नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 05 Aug 2025 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Ajay Devgn Post On Kajol Birthday: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्टर अजय देवगन ने पत्नी काजोल की शानदार तस्वीरें शेयर की और एक क्यूट नोट भी लिखा है।
 

Ajay Devgn special post on kajol 51 birthday says Could say a lot but you would still roll your eyes
काजोल और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का आज 51वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सभी काजोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं काजोल के पति और बॉलिवुड एक्टर अजय देवगन ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट में दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
Trending Videos

 

अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने आज इंस्टाग्राम पर काजोल की दो बेहद ही खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन फिर आप अपनी आंखें घुमा लोगी तो....जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।' अजय के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने भी काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
आज काजोल के 51वें जन्मदिन पर कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सन ऑफ सरदार 2 की एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'मेरे जीवन की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा काजोल जी जन्मदिन मुबारक हो', अजय की इस पोस्ट की तारीफ में एक और फैन ने लिखा, 'यह जन्मदिन की बधाई बहुत प्यारी है', एक और फैन ने लिखा, 'आज आपका दिन है हैप्पी बर्थडे ब्यूटी क्वीन', एक और फैन ने लिखा, 'अजय देवगन सुपरस्टार और काजोल महिला सुपरस्टार।'

अजय और काजोल का करियर
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। एक्शन कॉमेडी इस फिल्म में अजय के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म "सन ऑफ सरदार" का आध्यात्मिक सीक्वल है। वहीं काजोल हाल ही में फिल्म 'मां' में नजर आई थीं। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है।

यह भी पढ़ें: Genelia Dsouza: 'मैं कितना लकी हूं', पत्नी जेनेलिया डिसूजा के जन्मदिन पर रितेश ने दी शुभकामनाएं; लिखा खास नोट...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed