फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar and shilpa shetty share funny videos on World Laughter Day

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार ने शेयर किए अपनी फिल्मों के फनी सीन, शिल्पा शेट्टी ने भी शेयर किया खास वीडियो

Sun, 03 May 2026 12:49 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 03 May 2026 12:49 PM IST
सार

World Laughter Day: आज वर्ल्ड लाफ्टर डे पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने अपने कई फनी वीडियो शेयर किए हैं। जिन पर फैंस ने अपनी राय पेश की है।
 

विज्ञापन
akshay kumar and shilpa shetty share funny videos on World Laughter Day
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 3 मई को वर्ल्ड लाफ्टर डे है। यह हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1998 में डॉ. मदन कटारिया ने की थी। आज इसी खास दिन पर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने अपने कई फनी वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

akshay kumar and shilpa shetty share funny videos on World Laughter Day
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय का वीडियो
अक्षय कुमार ने आज वर्ल्ड लाफ्टर डे पर अपनी कई फिल्मों के मजेदार सींस को एक वीडियो में जोड़कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएगा। इस वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'किसी ने बताया आज वर्ल्ड लाफ्टर डे है। मैने सोचा हो जाए।' अक्षय ने आगे लिखा, 'हंसते रहिए।' इस वीडियो में अक्षय ने 'हेरी फेरी', 'भागम भाग', 'वेलकम', 'भूत बंगला' और भी अपनी कई फिल्मों के कॉमेडी सींस शेयर किए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी वर्ल्ड लाफ्टर डे पर एक मजेदार फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा ने अपनी कई शूटिंग से लेकर वेकेशन और भी कई जगहों के फनी वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'हंसो और हंसाते रहो।' इसके अलावा शिल्पा ने लिखा, 'स्वस्थ रहो और मस्त रहो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन

akshay kumar and shilpa shetty share funny videos on World Laughter Day
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय और शिल्पा के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
अक्षय और शिल्पा के इस लाफ्टर वीडियो पर कई फैंस ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

  • एक फैन ने लिखा, 'अक्षय भैया जिंदाबाद'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'कॉमेडी के बादशाह अक्षय कुमार'
  • एक और फैन ने लिखा, 'कॉमेडी किंग, खिलाड़ी किंग'
  • एक और फैन ने लिखा, 'हंसी का मतलब अक्षय कुमार है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'मजा आ गया पाजी'
  • शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता ने लिखा, 'awwww'
  • शिल्पा के एक फैन ने लिखा, 'मजेदार पलों में भी बेहद खूबसूरत'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'आपकी मुस्कान सबसे प्यारी है, हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहिए'
  • एक और फैन ने लिखा, 'इस वीडियो को देखकर भी खूब हंसी आई'

अक्षय और शिल्पा का वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आ रहे हैं, जो कि एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आ रही हैं। अक्षय निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अली खान भी होंगे। 

यह भी पढ़ें: शूटिंग पर प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण की मदद को आगे आए शाहरुख खान, वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed