फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay kumar Gets Emotion In the Finale Of Wheel Of Fortune India Finale Wipes Tears

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के फिनाले में इमोशनल हुए अक्षय कुमार, एक्टर की आंखों में दिखे आंसू; देखें वीडियो

Sat, 25 Apr 2026 02:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 25 Apr 2026 02:15 PM IST
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के जरिए टेलीविजन पर शानदार वापसी की थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इसका फिनाले होने वाला है, जिसमें अक्षय काफी इमोशनल नजर आए। 
 

विज्ञापन
Akshay kumar Gets Emotion In the Finale Of Wheel Of Fortune India Finale Wipes Tears
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार का रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ 27 अप्रैल को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होने जा रहा है, जिसमें फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिनाले का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार टीम की तरफ से मिले एक खास और दिल छू लेने वाले मैसेज को देखकर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अक्षय को टीम ने दिया खास ट्रिब्यूट
शो की ओर से एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया। प्रोमो की शुरुआत में ढेर सारी मस्ती देखने को मिलती है। लेकिन शो का तब इमोशनल हो जाता है, जब भूमि पेडनेकर बताती हैं कि शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ की टीम ने अक्षय के लिए एक खास ट्रिब्यूट तैयार किया है।

विज्ञापन

इस वीडियो मोंटाज में शो के कई यादगार पल दिखाए जाते हैं, साथ ही एक दिल छू लेने वाला मैसेज सुनाई देता है- ‘कल से ये मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी, आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी... आप याद रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

इस दिन होगा शो का फिनाले
यह ट्रिब्यूट देखकर अक्षय कुमार की आंखों में आंसू आ गए। प्रोमो में वो अपने आंसू छुपाने के लिए फराह खान के पीछे जाते नजर आते हैं। अपने इस सफर को याद करते हुए अक्षय बताते हैं कि शो के 65 एपिसोड पूरे हो चुके हैं, जिसमें करीब 200 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा, ‘मेरे मामा भी यहां आए हैं। इन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया। वो मुझसे कहते हैं कि, ‘बेटा, 9 बज जाते हैं तो मैं शो देखने बैठ जाता हूं।’ बता दें कि शो का आखिरी एपिसोड 27 अप्रैल को प्रीमियर होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed