फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: गायकी से फैंस के दिल जीतने की तैयारी में अक्षय कुमार, 'शंभू' गाने की पहली झलक आई सामने

Sat, 03 Feb 2024 11:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

अक्षय कुमार एक्टिंग के बाद अब गायकी से फैंस का मन मोहने की कोशिश में हैं। वे जल्द ही 'शंभू' गाने से अपनी आवाज का जादू बिखरते नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar New Song Shambhu Teaser Unveil Song release on 5th February details inside
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स
अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी अदाकारी से वे लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टिंग के बाद खिलाड़ी कुमार अब गायकी से फैंस का मन मोहने की कोशिश में हैं। वे जल्द ही 'शंभू' गाने से अपनी आवाज का जादू बिखरते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस गाने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Poonam Pandey Mystery: पूनम पांडे की मौत की खबर पर मुनव्वर फारुकी की प्रतिक्रिया, बोले- जांच होनी चाहिए



 
Akshay Kumar New Song Shambhu Teaser Unveil Song release on 5th February details inside
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने जारी किया टीजर

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से गाने का टीजर जारी कर दिया है। शनिवार को अभिनेता ने एक्स पर गाने की झलक साझा करते हुए लिखा, ''जय महाकाल, शंभू गाने का वीडियो पांच फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।''

Akshay Kumar New Song Shambhu Teaser Unveil Song release on 5th February details inside
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय ने गाया है यह गाना

इस गाने में अक्षय कुमार भगवान शिव की भक्ति करते हुए नजर आने वाले हैं। गाने के टीजर में अभिनेता का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस  गाने को अक्षय ने अपनी आवाज से सजाया है।  साथ ही, सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोन्ट्रोसे ने भी इसे गाया है।  गाने के कंपोजर भी विक्रम ही हैं। वहीं, इसका निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar New Song Shambhu Teaser Unveil Song release on 5th February details inside
अक्षय कुमार फिल्म स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी कई गाने गा चुके हैं अक्षय
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय  कुमार ने किसी गाने में अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी वे गायकी में अपना हुनर आजमा चुके हैं। फिल्म टशन में बच्चन पांडे के टशन में उन्हें सुना जा चुका है। वहीं, स्पेशल 26 के एक गाने 'मुझ में तू' गाने को भी वे गा चुके हैं। अब शंभू गाने से वे दोबारा फैंस के दिलों पर राज करने  की तैयारी में हैं।
 
विज्ञापन
Akshay Kumar New Song Shambhu Teaser Unveil Song release on 5th February details inside
बड़े मिया छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो मिशन रानीगंज के बाद अक्षय कुमार जल्द ही बड़े मिया छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इस साल ईद के मौके पर रिलीज  करने की तैयारी है।
Ankita- Vicky: 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के कुछ दिनों बाद स्पॉट हुईं अंकिता लोखंड, विक्की के साथ दिए पोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed