फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Officially Confirms War Drama Gorkha Is Shelved Film Was Announced In 2021

‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने ‘गोरखा’ को लेकर दी बड़ी अपडेट, 2021 में हुई थी फिल्म की घोषणा

Thu, 16 Apr 2026 08:19 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 16 Apr 2026 08:19 PM IST
सार

Akshay Kumar Update On Gorkha: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज को तैयार है। इससे पहले अक्षय ने अपनी फिल्म ‘गोरखा’ को लेकर बड़ी अपडेट साझा की है। जानिए अक्षय ने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Akshay Kumar Officially Confirms War Drama Gorkha Is Shelved Film Was Announced In 2021
गोरखा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के पेड प्रिव्यूज आज 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद इस फिल्म से वापसी कर रही है। इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म ‘गोरखा’ को लेकर बड़ी अपडेट साझा की है।

विज्ञापन

नहीं बन रही ‘गोरखा’
अक्षय कुमार स्टारर ‘गोरखा’ फिल्म की घोषणा साल 2021 में हुई थी, लेकिन उसके बाद से फिल्म पर कोई अपडेट सामने नहीं आई। अब अक्षय कुमार ने एक लाइव सेशन के दौरान फैन के सवाल पूछने पर ‘गोरखा’ को लेकर जानकारी दी। सेशन के दौरान अक्षय ने कहा, ‘नहीं... गोरखा फिल्म नहीं बन रही है।’ एक्टर के इस बयान से इस प्रोजेक्ट को लेकर वर्षों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by akshaykumarnews (@akshaykumarnewsz)


 

2021 में हुई थी फिल्म की घोषणा
'गोरखा' की घोषणा अक्तूबर 2021 में की गई थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान को फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना गया था। यह फिल्म 5वीं गोरखा राइफल्स के मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा के रूप में बनाई जानी थी। अक्षय कुमार फिल्म में 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में सेवा देने वाले जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका में नजर आने वाले थे।

Akshay Kumar Officially Confirms War Drama Gorkha Is Shelved Film Was Announced In 2021
फिल्म 'गोरखा' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज हुआ था फिल्म का पोस्टर
उस वक्त फिल्म की घोषणा करते हुए एक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें अक्षय गोरखा रेजीमेंट की वर्दी में नजर आ रहे थे। पहले लुक के पोस्टर ने दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की थी। शुरुआती उत्साह के बावजूद फिल्म को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। अब अक्षय ने इस फिल्म के बंद होने की घोषणा कर दी है।

Akshay Kumar Officially Confirms War Drama Gorkha Is Shelved Film Was Announced In 2021
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला
14 साल बाद लौट रही अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी
फिलहाल अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। क्योंकि इस फिल्म से लंबे वक्त बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक कॉमेडी फिल्म के साथ लौट रही है। यह एक हॉरर-कॉमेडी है।

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत अभिनेता असरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के पेड प्रिव्यूज आज 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed