तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार, एक्टर ने बताया पत्नी ट्विंकल का होता है क्या रिएक्शन? जानें कैसे हुए हादसे
Akshay Kumar: अपनी फिल्मों में खुद अपने स्टंट करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने बताया कि वो कई मौकों पर मरते-मरते बचे थे। जानिए कब और कहां हुए ये हादसे…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार इन दिनों हालिया रिलीज ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरुआती दिनों में अक्षय कुमार की इमेज एक एक्शन हीरो के तौर पर थी। अक्षय अपनी फिल्मों में खुद ही अपने स्टंट करने के लिए जाने जाते थे। अब अक्षय ने स्टंट करते समय अपने साथ हुए उन घटनाक्रमों का जिक्र किया, जब वो मरते-मरते बच गए थे।
तीन फिल्मों के दौरान हुए हादसे
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि करियर में तीन बार वो स्टंट करते समय मरते-मरते बचे थे। दरअसल, अक्षय कुमार से पूछा गया कि आप इतने खतरनाक-खतरनाक स्टंट करते थे। क्या कभी ऐसा हुआ कि जान पर ही बन आई हो और मरते-मरते बचे हों?
इस पर खिलाड़ी कुमार ने कहा कि तीन बार ऐसा हुआ है। एक बार ‘सैनिक’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। जहां एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में जाते वक्त अक्षय का हाथ थक गया था और बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई।
दूसरी बार इंटरनेशनल खिलाड़ी के दौरान हुआ था, जहां मेरा शरीर बीच से आधा-आधा कट जाता। एक सीन के दौरान एक केटामरीन सामने से आ रही थी और मेरी बोट को उसके सामने से नीचे से निकलना था। उस दौरान ऐसा हो गया था कि अगर चूकता तो मैं पूरा बीच से ही कट जाता। लेकिन कैसे भी करके मैंने खुद को बचा लिया।
जबकि तीसरा हादसा ‘खिलाड़ी 786’ के दौरान हुआ था। जहां मैंने डाइव मारा था और हॉट एयर बलून पर गिरा था। लेकिन तब भी मैं बच गया।
पत्नी ट्विंकल को हो चुकी है इसकी आदत
हालांकि, इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो इतने खतरनाक स्टंट करते रहते हैं, क्या कभी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अब ऐसा करने से नहीं रोका? इस पर अक्षय ने कहा कि नहीं, उनको भरोसा है और अब उन्हें इसकी आदत हो चुकी है। अब वो जानती हैं कि मैं ठीक-ठाक ही आ जाऊंगा। क्योंकि वो भी जानती हैं कि मुझे करना ही है, तो मैं करूंगा ही।
‘भूत बंगला’ में नजर आए अक्षय कुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में ‘भूत बंगला’ में नजर आए हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी है। फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।