फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Revealed How His Mother Convinced Him To Think Big When He Was Buying A 2Bhk House

जब मां ने कहा ‘पुत्तर बड़ा सोच’, तब बदला अक्षय कुमार का सपना और सफर, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल किस्सा

Thu, 16 Apr 2026 09:57 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 16 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

Akshay Kumar: एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला के लिए चर्चाओं में हैं। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि कि शुरुआती दिनों में उनकी मां ने कैसे उन्हें बड़ा सोचने की सीख दी। जानें उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Revealed How His Mother Convinced Him To Think Big When He Was Buying A 2Bhk House
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं, उन्होंने शो में आए कंटेस्टेंट्स अक्षय, पूर्वा और निखिल से सपनों और एंबिशन को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान निखिल ने बताया कि वह एक छोटा सा घर खरीदना चाहते हैं। इस पर अक्षय ने उन्हें बड़ा सोचने और ऊंचा लक्ष्य रखने की सलाह दी।

विज्ञापन

घर खरीदने पर दी थी बड़ा सोचने की सीख
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें बड़ा सोचने की सीख दी थी, जब वह अपना पहला घर खरीदने जा रहे थे। 

विज्ञापन

अपने पहले घर की यादों को शेयर करते हुए अक्षय ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार अपना घर लेने के बारे में सोचा, तो मैंने प्लान किया था कि मैं 2 बेडरूम वाला फ्लैट लूंगा। लेकिन मेरी मां ने कहा, ‘पुत्तर, बड़ा सोच।’ मैंने कहा, इससे बड़ा क्या सोचूं, 2 कमरे का फ्लैट मिल जाए, इससे बड़ा क्या होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ने आगे बताया कि उनकी मां ने उन्हें और बड़ा सोचने के लिए प्रेरित किया, जिससे उन्होंने आखिरकार 5 बीएचके फ्लैट लेने का टारगेट बनाया।

पहला घर अपने लिए लिया जाता है
उन्होंने अपनी मां की सीख को समझाते हुए कहा, ‘उनका कहना था कि जो पहला घर होता है, वो अपने लिए लिया जाता है। उसके लिए भगवान किसी न किसी तरह पैसे पूरे करवा देते हैं। लेकिन जो दूसरा घर होता है, जो आप इन्वेस्टमेंट के लिए लेते हो, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है।’

जब अक्षय ने निखिल से मजाकिया अंदाज में उनका सपना पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह 5 बीएचके घर लेना चाहते हैं, जिसे सुनकर सभी हंस पड़े। अपने मजाकिया अंदाज में अक्षय ने कहा, ‘इतना भी मत खींचना कि ऊपर वाला मारना शुरू कर दे।’

'भूत बंगला' में नजर आएंगे एक्टर 
बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही 'भूत बंगला' फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। 16 अप्रैल से इसके पैड प्रीव्यू शुरू हो गए हैं फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है। मूवी में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, परेश रावल, तब्बू और असरानी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed