{"_id":"6a40c01580f103fea4036bf9","slug":"akshay-kumar-reveals-he-suggested-bhojpuri-is-better-than-hollywood-line-in-welcome-to-the-jungle-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार का खुलासा, 'वेलकम टू द जंगल' में जोड़ा भोजपुरी और हॉलीवुड से जुड़ा डायलॉग; जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार का खुलासा, 'वेलकम टू द जंगल' में जोड़ा भोजपुरी और हॉलीवुड से जुड़ा डायलॉग; जानें इसके पीछे की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:11 PM IST
सार
Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' में भोजपुरी से हॉलीवुड की तुलना को लेकर एक खास डायलॉग अक्षय कुमार का ही आइडिया था। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
विज्ञापन
1 of 5
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा लगभग 30 कलाकारों ने अभिनय किया है। हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक खास डायलॉग जोड़ने के लिए वही जिम्मेदार हैं। लेकिन फिल्म में यह डायलॉग उन्होंने नहीं बोला है।
2 of 5
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का खुलासा
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भोजपुरी सिनेमा की तारीफ करने वाला डायलॉग उन्होंने खुद लिखवाया था। फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने यह डायलॉग बोला है- 'भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है।' अक्षय ने कहा कि यह लाइन जोड़ने का सुझाव उन्हीं का था।
3 of 5
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग के पीछे की वजह?
जब अक्षय से पूछा गया कि फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभाना और भोजपुरी गाने पर डांस करना इस इंडस्ट्री के बारे में लोगों की सोच को कैसे बदलता है, तो उन्होंने कहा कि फिल्म में जैकलीन का किरदार लंदन और पेरिस जैसी जगहों से घूमकर आया है, यानी उसने पूरी दुनिया देखी है। इसके बावजूद, जब वह भोजपुरी गानों की ऊर्जा, डांस और चमक-दमक देखती है, तो हैरान रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
फिल्म में निभाया भोजपुरी स्टार का किरदार
अक्षय ने कहा कि ऐसा धमाकेदार डांस और एनर्जी हॉलीवुड में भी देखने को नहीं मिलती, इसलिए भोजपुरी सिनेमा हॉलीवुड से कहीं बेहतर है। अक्षय ने कहा, 'भोजपुरी सिनेमा बहुत ऊंचे स्तर पर है। फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।'
विज्ञापन
5 of 5
'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : X
'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लीवर समेत कई बड़े कलाकार हैं। यह 'वेलकम' सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म ने आज तीसरे दिन रविवार को अभी तक 1.82 करोड़ रपये की कमाई कर ली है। 'वेलकम टू द जंगल' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 40.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।