{"_id":"6a408b23f2c5760b7a014507","slug":"welcome-to-the-jungle-starring-akshay-kumar-and-supergirl-day-2-box-office-collection-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में उछाल, जानें शनिवार को ‘सुपरगर्ल’ और ‘कॉकटेल 2’ ने किया कितना कलेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में उछाल, जानें शनिवार को ‘सुपरगर्ल’ और ‘कॉकटेल 2’ ने किया कितना कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:16 AM IST
सार
Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत की थी, दूसरे दिन भी इसकी कमाई में उछाल देखा गया है। जानिए, इस फिल्म के अलावा शनिवार को ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘पेद्दी’ ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शनिवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद नई और पुरानी फिल्मों के लिए उम्मीद बनकर आता है। इस दिन दर्शक ज्यादा संख्या में फिल्म देखने आते हैं, फैमिली के साथ वीकेंड को एंज्वॉय करते हैं। जानिए, शनिवार को हालिया रिलीज अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितना कलेक्शन किया है? वहीं बाकी फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
2 of 6
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। प्री बुकिंग से भी यह फिल्म 3.75 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 39 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आई है। फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी का हिस्सा हैं।
3 of 6
फिल्म 'सुपरगर्ल'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सुपरगर्ल
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ की कमाई में दूसरे दिन कोई बढ़ोतरी नहीं दिखी। इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये ही कमाए थे। पहले दिन भी इतना ही कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। यह फिल्म भारत में बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज हुई, दर्शकों को पता भी नहीं था कि ‘सुपरगर्ल’ रिलीज होने वाली है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 2.80 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘सुपरगर्ल’ में मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। इस फिल्म को क्रेग गिलेस्पी ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉकटेल 2
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने नौवें दिन यानी शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने आठवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 78.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी और वेदांग रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 41.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।