कटरीना को याद करते हुए अक्षय ने शेयर किया वीडियो, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखी झलक; साथ नजर आई यह हॉट एक्ट्रेस
Welcome To The Jungle: आखिरकार 'वेलकम 3' के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ। आज अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक खास वीडियो शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वेलकम 3' का एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें दिशा पाटनी उनके साथ दिख रही हैं। 'वेलकम टू द जंगल' की इस झलक के साथ अक्षय ने लिखा, 'हमारे दिल से आपके दिल तक। 18 साल बाद भी यह फिल्म खास है। पुरानी यादों के साथ, मैं और दिशा आपके लिए लाए हैं 'वेलकम टू द जंगल'। हमारी क्वीन कटरीना को कभी नहीं भूलेंगे।' वीडियो के आखिर में अक्षय कहते हैं, 'कटरीना, हमें तुम्हारी याद आ रही है।'
अक्षय के अलावा फैंस भी कटरीना को इस फिल्म में मिस कर रहे हैं और कुछ फैंस दिशा को पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'लव यू पाजी akshaykumar', एक और फैन ने लिखा, 'हमें भी तुम्हारी याद आई कटरीना', एक और फैन ने लिखा, 'कटरीना तो कटरीना ही है', एक और फैन ने लिखा, 'कब रिलीज हो रही है ये मूवी', एक और फैन ने लिखा, 'पसंदीदा एक्ट्रेस दिशा पाटनी', एक और फैन ने लिखा, 'उदय शेट्टी और मजनू भाई के बिना अधूरी है वेलकम 3', एक और फैन ने लिखा, 'बस दिशा, कटरीना को भूल जाओ'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग नवंबर से फिर से शुरू होगी और यह फिल्म मार्च या अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'वेलकम 3' को फिरोज ए. नाडियाडवाला बना रहे हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के अलावा सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, और तुषार कपूर भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने अपने नातिन अगस्त्य नंदा पर जताया गर्व, फिल्म 'इक्कीस' के लिए दी सफलता की शुभकामनाएं