फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘हाउसफुल 4’ में बॉबी देओल का किरदार लीक, 7 साल बाद अक्षय कुमार के साथ बनेगी जोड़ी

Mon, 09 Jul 2018 06:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar shared a photo with Ritesh Deshmukh and Bobby Deol of Housefull 4 set
लंबे समय से चर्चा में छाई डायरेक्टर साजिद खान की मल्टीस्टारर सीरीज 'हाउसफुल' के चौथे सीक्वल की शूटिंग को लेकर खुलासा हो गया है। ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग को आज शुरू कर दिया गया है। इस बात का खुलासा खुद इस सीरीज के मुख्य हीरो अक्षय कुमार ने किया है। अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 4’ के सेट की फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
Akshay Kumar shared a photo with Ritesh Deshmukh and Bobby Deol of Housefull 4 set
अक्षय द्वारा शेयर की गई इस फोटो में अक्षय के साथ रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में इन तीनों स्टार के अलावा नाने पाटेकर, कृति सेनॉन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। 
Akshay Kumar shared a photo with Ritesh Deshmukh and Bobby Deol of Housefull 4 set
पता हो कि अक्षय कुमार और बॉबी देओल करीब 7 साल बाद फिर से परदे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों स्टार साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक्यू' में दिखाई दिए थे। इसके अलावा यह दोनों फिल्म 'दोस्ती' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

It's time to be a Silver Fox, break @iambobbydeol's funny bone and play every game under the sun with my buddy @riteishd!! Because the Boyz are Back with 4 Times the Fun 👊🏼 #HouseFull4

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar shared a photo with Ritesh Deshmukh and Bobby Deol of Housefull 4 set
बात करें फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की तो यह साल 2010 में आई ‘हाउसफुल’ का चौथा सीक्वल है। डायरेक्टर साजिद खान की सबसे सफल कॉमेडी फिल्म सीरीज में से एक है। बात करें फिल्म की कहानी की तो तमाम किरदारों के पिछले जन्म को दिखाया जाएगा। इस तरह नई कहानी की कड़ियां पुनर्जन्म से जुड़ी रहेंगी। फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पूरी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, नाने पाटेकर, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े अगस्त में राजस्थान पहुंच जाएंगे। कहानी इस बार सीधी-सरल नहीं होगी और कई बातें फ्लैश बैक में रहेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed