फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी के पहले हीरो ने प्रिया प्रकाश को इंटरनेट पर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो वायरल

Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khattar new viral video beat priya prakash varrier
इन दिनों बॉलीवुड एक्टर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में है। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ईशान खट्टर ने अपना एक वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। 
Ishaan Khattar new viral video beat priya prakash varrier
ईशान खट्टर के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि अपने इस वीडियो में ईशान खट्टर मलयालम फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को भी मात देते नजर आ रहे हैं। पता हो कि प्रिया प्रकाश का कुछ महीने पर आंखों से इशारे करने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।
Ishaan Khattar new viral video beat priya prakash varrier
बात करें ईशान खट्टर के वीडियो की तो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह साल 1962 में आई फिल्म 'हाफ टिकट' के गाने 'आके सीधे लगी दिल पे' गाते नजर आ रहे हैं। गाने के साथ ईशान खट्टर की आंखों के इशारे आपको प्रिया प्रकाश वारियर की याद जरूर दिला देंगे। 

 

His #expressions 😂😂😂😂❤️❤️❤️ #ishaankhatter

A post shared by Ishaan Khatter Team (@ishaankhatterteam) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khattar new viral video beat priya prakash varrier
वहीं बात करें ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की तो इस फिल्म में एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क' फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed