फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता' के डॉ. हाथी के अचानक निधन से दु:खी हैं फैंस, ट्विटर पर बहा आंसुओं का सैलाब

Mon, 09 Jul 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Kavi Kumar Azad is no more Twitterati says you will be missed dr hathi
dr hathi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाकर फेमस हुए कवि कुमार आजाद अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी एक्टिंग हमेशा फैन्स की यादों में मौजूद रहेगी। डॉ. हाथी का आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह एक लोकप्रिय कवि भी थे और कई साल से इस शो से जुड़े हुए थे।
Kavi Kumar Azad is no more Twitterati says you will be missed dr hathi
dr hathi
डॉ. हाथी के निधन से न केवल टीवी इंडस्ट्री बल्कि फैंस में भी शोक की लहर है। डॉ. हाथी एक जिंदादिल इंसान थे और जब भी उदास होते 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर आकर अपना समय बिताते थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- किसी ने कहा है कल हो न हो, मैं कहता हूं पल हो न हो। हर लम्हा जियो। 
Kavi Kumar Azad is no more Twitterati says you will be missed dr hathi
dr hathi
सोशल मीडिया पर फैन्स डॉ. को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि डॉ. हाथी इस दुनिया में नहीं रहे। आप अपने किरदार के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। आप बहुत याद आएंगे।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kavi Kumar Azad is no more Twitterati says you will be missed dr hathi
dr hathi
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा-  हे भगवान भारत में इतने अपराधी हैं उनको भी कभी उठा लिया करो, उनको आप कभी अपने पास नहीं बुलाते और इतने अच्छे इंसान को अपने पास बुला लिया। वहीं एक अन्य यूजर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा- एक हास्य कलाकार, जो हँसाते हँसाते रुला गया

 

 

 

 
विज्ञापन
Kavi Kumar Azad is no more Twitterati says you will be missed dr hathi
डॉ. हाथी बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। साल 2000 में आई आमिर खान की फिल्म 'मेला' में वो नजर आए थे। इसके अलावा डॉ. हाथी ने परेश रावल के साथ 'फंटूश' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 10 साल पूरे हो चुके हैं। जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला पांचवा शो है। इस शो के अबतक करीब ढाई हजार एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed