Ind vs Pak: मैच देखने दुबई पहुंचे अक्षय कुमार से लेकर मौनी रॉय तक तमाम सितारे, बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला
भारतीय और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 के लिए हर कोई उत्साहित है। अपने-अपने देशों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में काफी भीड़ है। जब-जब भारतीय और पाकिस्तानी प्लेयर के बीच मैच होता है पूरी दुनिया भर से लोगों में एक अलग जज्बा देखने को मिलता है। क्रिकेट का खुमार सिर्फ आम जनता पर नहीं है बल्कि एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े सितारों पर भी क्रिकेट का खूब बुखार चढ़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 के लिए हर कोई उत्साहित है। अपने-अपने देशों का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में काफी भीड़ है। जब-जब भारतीय और पाकिस्तानी प्लेयर के बीच मैच होता है पूरी दुनिया भर से लोगों में एक अलग जज्बा देखने को मिलता है। क्रिकेट का खुमार सिर्फ आम जनता पर नहीं है बल्कि एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े सितारों पर भी क्रिकेट का खूब बुखार चढ़ा है। कई सितारे इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए दुबई में स्टेडियम में मौजूद रहे।
बॉलीवुड इन सितारों ने दुबई में देखा लाइव मैच
बॉलीवुड के कई सितारे इस शानदार मैच का आनंद लेने के लिए दुबई भी पहुंचे और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाया। इस मैच को देखने के लिए अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी सहित उर्वशी रौहतेला, प्रीति जिंटा और मौनी रॉय सहित कई कलाकार स्टेडियम में मौजूद रहें और लाइव मैच का आनंद लेते हुए नजर आए।
फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे अक्षय
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं और वो कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय कुमार काफी खुश नजर आए। वो लगातार भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। जैसे ही हार्दिक पाण्ड्या का चौका लगा वैसे ही अक्षय कुमार स्टेडियम में झूमते हुए नजर आए।
इंडियन टीम ने बनाए इतने रन
भारतीय क्रिकेट टीम बेटिंग कर चुकी हैं और उन्होंने टोटल 151 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान स्टेडियम में सितारों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। मौनी रॉय ने भी स्टेडियम से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।