फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar undergoes eye surgery in Mumbai after wrapping up schedule for his next film

अनीस बज्मी की फिल्म की शूटिंग के बीच अक्षय कुमार ने लिया ब्रेक! सामने आई बड़ी वजह

Wed, 06 May 2026 06:09 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 06 May 2026 06:09 PM IST
सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने बिजी वक्त में से थोड़ा सा वक्त निकाल लिया है। खबर है कि उन्होंने अपनी एक छोटी सी बीमारी का इलाज कराया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Akshay Kumar undergoes eye surgery in Mumbai after wrapping up schedule for his next film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियदर्शन के साथ उनकी यह फिल्म हिट हो गई है। अब उन्होंने फिल्ममेकर अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच खबर आ रही है कि बहुत मसरूफ होने के बावजूद उन्होंने एक जरूरी काम के लिए वक्त निकाल लिया है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने कराई आंख की सर्जरी
अक्षय कुमार ने अपनी आंखों की सर्जरी करवाई है। एचटी ने एक सूत्र के हवाले से लिखा 'यह एक छोटी सी सर्जरी थी जो 6 मई, बुधवार की सुबह हुई। यह नजर ठीक करने के लिए थी। अक्षय अब थोड़ा ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे। उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म का केरल शेड्यूल भी पूरा कर लिया है, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी नजर आएंगी।'

सलमान से नहीं घबराए 'स्पिरिट' के मेकर्स, तय समय पर रिलीज होगी प्रभास की फिल्म; इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar undergoes eye surgery in Mumbai after wrapping up schedule for his next film
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने दी अहम जानकारी
हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अक्षय ने अपकमिंग फिल्म के बारे में अहम जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने पोस्ट में लिखा कि अच्छी जगह पर खूबसूरत लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी की तारीफ की और पूरी टीम को 'अद्भुत' बताया। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग का केरल का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
 
विज्ञापन

अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
अक्षय कुमार जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। वह 'वेलकम टू द जंगल', 'गोलमाल 5' और मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed