फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Fazal: बगैर स्क्रिप्ट के इंटीमेट सीन करने पर असहज हो गए थे अली फजल, अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान

Sun, 17 Sep 2023 02:26 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 17 Sep 2023 02:26 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal says he felt cornered when he refused to do an intimate scene reveals he was uncomfortable
अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले कलाकार अपने किरदार को कुछ वक्त तक जीते हैं इसलिए कई बार ऐसा होता है कि वो अपने किरदार में रम जाते हैं। रणवीर सिंह, आमिर खान जैसे बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने रोल्स को लेकर पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। वहीं कई बार ऐसा होता है कि कुछ किरदारों का इन कलाकारों पर गहरा असर पड़ता है। हाल ही में अली फजल ने उस घटना का जिक्र किया, जब उन्होंने एक फिल्म में इंटीमेट सीन करने से इनकार किया, तो सब लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी।



 

Ali Fazal says he felt cornered when he refused to do an intimate scene reveals he was uncomfortable
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली फजल ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ' एक्ट्रेस तो उस इंटीमेट सीन को करने के लिए तैयार थी, चूंकि उसे इस उस सीन के बारे में थोड़ा-बहुत बताया गया था। लेकिन उस सीन को अली फजल के साथ डिस्कस नहीं किया गया था'। अली फजल ने बताया कि जब वह सेट पर आए, तो देखा कि हर किसी को उस इंटीमेट सीन की जानकारी थी। सब शूट के लिए एकदम तैयार थे। पर अली फजल को इस बारे में कुछ पता नहीं था।

Ali Fazal says he felt cornered when he refused to do an intimate scene reveals he was uncomfortable
अली फजल

अली फजल ने बताया कि उन्होंने मेकर्स से कह दिया कि वह उस इंटीमेट सीन करने में बिल्कुल भी सहज नहीं हैं। एक्टर ने कहा, 'पुरुषों के बारे में एक धारणा है और सेट पर मुझे इसका सामना करना पड़ा। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि इसके साथ कई लोग शामिल हैं। लेकिन मुझे याद है कि एक पुरुष और एक महिला के बीच एक इंटीमेट सीन था। इसे बेतरतीब ढंग से पेश किया गया था। यह स्क्रिप्ट में नहीं था। इस पर चर्चा नहीं की गई थी। मैं सेट पर आया और देखा कि सबको उस सीन के बारे में मालूम है। सबको ब्रीफ किया जा चुका है। हर कोई तैयार खड़ा है और मैं वहां ऐसे ही खड़ा हूं। तो मैंने कहा कि मैं इसमें सहज नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal says he felt cornered when he refused to do an intimate scene reveals he was uncomfortable
अली फजल

अली ने आगे कहा, 'मुझे लगता है सेट पर पहली बार किसी लड़के ने ऐसा कहा होगा, क्योंकि लोगों को किसी लड़के से ऐसा कहने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने ऐसा पहले ही मान लिया था कि मैं मना नहीं करूंगा'। एक्टर ने कहा, 'पहली बार मैं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। हर कोई मेरी तरफ देख रहा था। मुझसे कहा गया कि तू तो लड़का है यार, कर लेगा, तुझे क्या दिक्कत है। उस दिन मुझे फील हुआ कि सालों से लड़कियों के साथ ऐसा हो रहा है तो उन्हें कैसा महसूस होता होगा, उन पर क्या बीतती होगी'।

विज्ञापन
Ali Fazal says he felt cornered when he refused to do an intimate scene reveals he was uncomfortable
अली फजल

अली फजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘मिर्जापुर’ सीरीज में ‘गुड्डू पंडित’ का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। इससे पहले वह बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब उनकी वेब सीरीज ‘खुफिया’ 5 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: विशाल अक्सर नसीरुद्दीन शाह के साथ काम नहीं करने की खाते हैं कसम, इस वजह से पड़ जाते हैं कमजोर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed