फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prajakta Koli: 'मोस्टली सेन' ने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से की सगाई, वरुण धवन-अनिल कपूर ने कपल को दीं शुभकामनाएं

Sun, 17 Sep 2023 11:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 17 Sep 2023 11:37 AM IST
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo star Prajakta Koli gets engaged to Vrishank Khanal Varun Dhawan Anil Kapoor shower love
प्रजाक्ता और वृषांक - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले वर्ष करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आईं प्राजक्ता कोली भी एक जानी-मानी सोशल मीडिया हस्ती हैं। प्राजक्ता यूट्यूब चैनल 'मोस्टली सेन' चलाती हैं। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'मिसमैच्ड' में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रियता हासिल की है। प्राजक्ता ने लंबे समय तक वृषांक खनाल को डेट करने के बाद उनसे सगाई कर ली है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं।

JugJugg Jeeyo star Prajakta Koli gets engaged to Vrishank Khanal Varun Dhawan Anil Kapoor shower love
प्राजक्ता कोली - फोटो : insta

 प्राजक्ता ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने और बॉयफ्रेंड वृषांक के प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में  प्राजक्ता ने अपनी सगाई की घोषणा की है, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रजाक्ता अक्सर बॉयफ्रेंड वृषांक के साथ सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती थीं, लेकिन इस अनाउंसमेंट ने उनके फैंस को काफी खुश कर दिया है।

Jawan 2: एटली ने शाहरुख खान के साथ 'जवान 2' बनाने पर लगाई मुहर, बोले- मैं अगला भाग जरूर लेकर आऊंगा अगर...

JugJugg Jeeyo star Prajakta Koli gets engaged to Vrishank Khanal Varun Dhawan Anil Kapoor shower love
प्राजक्ता कोली,रोहित सराफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तस्वीर में प्रजाक्ता बॉयफ्रेंड वृषांक के साथ नजर आ रही हैं और साथ ही दोनों अपनी सगाई की रिंग भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। तस्वीर में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। बता दें कि  प्रजाक्ता लंबे समय से  वृषांक को डेट कर रही थीं।  वृषांक प्रजाक्ता के कई वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।

Mona Singh: 'उनके साथ काम करना अद्भुत था', मेड इन हेवन 2 में अपने को-स्टार विजय राज की मुरीद हुईं मोना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
JugJugg Jeeyo star Prajakta Koli gets engaged to Vrishank Khanal Varun Dhawan Anil Kapoor shower love
प्राजक्ता कोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि उनके सह-कलाकारों वरुण धवन और अनिल कपूर के साथ-साथ भूमि पेडनेकर और सुनील शेट्टी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने कपल को हार्दिक शुभकामनाएं और प्यार दिया है। इसके अलावा मनीष पॉल ने भी बेहद मजाकिया अंदाज में प्रजाक्ता को बधाई देते हुए कहा, 'अब तो उसका पासपोर्ट उसे लौटा दो। अब वह तुम्हारा हो गया है।'

Mona Singh: 'उनके साथ काम करना अद्भुत था', मेड इन हेवन 2 में अपने को-स्टार विजय राज की मुरीद हुईं मोना सिंह

विज्ञापन
JugJugg Jeeyo star Prajakta Koli gets engaged to Vrishank Khanal Varun Dhawan Anil Kapoor shower love
प्राजक्ता कोली फिल्म जुग जुग जियो में - फोटो : insta

बता दें कि प्राजक्ता ने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी। प्राजक्ता का नाम वर्ष 2019 की फोर्ब्स की '30 अंडर 30' की लिस्ट में भी आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, प्राजक्ता कोली का नेटवर्थ 16 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed