कॉलीवुड में चार सफल फिल्में देने के बाद फिल्म निर्देशक एटली ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और यह फिल्म रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक्शन थ्रिलर ने पहले ही अपने नौ दिनों में दुनिया भर में 735 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है। वहीं दर्शकों का कहना है कि फिल्म का सीक्वल आना चाहिए। वहीं अब 'जवान 2' को बनाने पर एटली ने बड़ा अपडेट दिया है और सीक्वल के लिए अपनी योजनाएं साझा कीं।
Jawan 2: एटली ने शाहरुख खान के साथ 'जवान 2' बनाने पर लगाई मुहर, बोले- मैं अगला भाग जरूर लेकर आऊंगा अगर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक एटली ने पुष्टि की है कि वह 'जवान 2' बनाएंगे, लेकिन इसमें एक पेंच है। फिल्म निर्माता ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह 'जवान 2' के साथ तभी वापसी करेंगे, जब स्क्रिप्ट उस पर फिल्म बनाने के लिए पर्याप्त मजबूत होगी। 'जवान' शाहरुख खान दोहरी भूमिका में थे। यह फिल्म एक खुले अंत के साथ समाप्त हुई। अंतिम दृश्य ने संकेत दिया कि शाहरुख आजाद और विक्रम राठौड़ के रूप में लौटेंगे, जो फिल्म में उनके पिता-पुत्र के किरदार हैं।
Mona Singh: 'उनके साथ काम करना अद्भुत था', मेड इन हेवन 2 में अपने को-स्टार विजय राज की मुरीद हुईं मोना सिंह
एटली ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में कहा, ''मेरी हर फिल्म का एक ओपन एंड होता है, लेकिन आज तक मैंने कभी अपनी किसी फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में नहीं सोचा है। 'जवान' के लिए अगर, मेरे पास कोई दमदार चीज आएगी तो मैं उसका अगला भाग जरूर बनाऊंगा। मैंने एक खुला अंत रखा है और मैं अभी या बाद में इसका सीक्वल लेकर आ सकता हूं, लेकिन निश्चित रूप से एक दिन जवान का सीक्वल लेकर आऊंगा।''
Atlee: अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे एटली, बोले- हमारे पास एक कहानी है लेकिन...
'जवान' का अंत शाहरुख खान के पिता विक्रम राठौड़ और बेटे आजाद के दोहरे किरदारों के साथ होता है, जो विजय सेतुपति के किरदार 'काली' को खत्म करने के बाद अंतिम क्रेडिट में अपने अगले मिशन के बारे में बात करते हैं, तब यह भी पता चला कि पुलिसकर्मी संजय दत्त, वह शुरू से ही आजाद के साथ उनके मिशन में काम कर रहे हैं। संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाया है।
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया के भाई को मिली विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
'जवान 2' के बारे में पहले खबरें आई थीं कि एटली ने अपने लेखकों की टीम से सीक्वल के लिए एक स्क्रिप्ट लिखने के लिए कहा है। कहा गया था, ''शाहरुख खान सहित हर कोई सीक्वल को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित है और एटली ने अपने लेखकों से इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है। सीक्वल तब सबसे अच्छा परोसा जाता है, जब मूल फिल्म दर्शकों के दिमाग में ताजा हो। 'जवान 2' तब आएगी, जब शाहरुख अभी भी जवान हैं।" यह भी बताया गया कि विजय सेतुपति सीक्वल के लिए वापस नहीं लौटेंगे।
Jawan: रिद्धि डोगरा के लिए आसान नहीं था जवान में 'आजाद' की मां का किरदार, बोलीं- शाहरुख ने मुझे बार-बार...