टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मोना सिंह न केवल टीवी शोज बल्कि फिल्मों में भी सहायक भूमिका में नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में आई आमिर खान स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' का हिस्सा रही थीं। इसके अलावा मोना को 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। अब हाल ही में, मोना ने 'मेड इन हेवन' के स्टार विजय राज की प्रशंसा की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Mona Singh: 'उनके साथ काम करना अद्भुत था', मेड इन हेवन 2 में अपने को-स्टार विजय राज की मुरीद हुईं मोना सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोना सिंह ने 'मेड इन हेवन 2' अभिनेता विजय राज के साथ अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात की और बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि ओटीटी उनके जैसे लेखकों और अभिनेताओं के लिए सबसे अच्छा मंच है।
Atlee: अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे एटली, बोले- हमारे पास एक कहानी है लेकिन...
अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में मोना ने विजय राज के साथ अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बताते हुए कहा, 'वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं। मुझे यह कला बहुत पसंद है। मैं अक्सर उनसे पूछती थी कि 'मैं अपनी लाइनें कैसे कहूँ?' वह मुझसे कहते थे 'मोना, चुप रहो और अपना काम करो।' हमारे बीच कला के बारे में अद्भुत बातचीत हुई। उन्होंने मुझे कैमरे के सामने खुद को प्रेजेंट करना सिखाया है।'
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया के भाई को मिली विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
ओटीटी कंटेंट पर मोना सिंह ने अपनी राय रखते हुए कहा, 'टीवी पूरी तरह से टीआरपी के बारे में है। फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में हैं, लेकिन जब ओटीटी की बात आती है तो यह वास्तविक कहानियों के बारे में है। यह लेखकों के लिए साहसिक कहानियां बताने का भी एक बढ़िया माध्यम है।'
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया के भाई को मिली विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
मोना ने आगे कहा, 'ओटीटी ने पूरी कहानी को बदल दिया है और मैं इस नए बदलाव का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मेरे जैसे कलाकारों के लिए यह सबसे अच्छा दौर है। मैं व्यस्त हूं मेरा कैलेंडर पूरी तरह से व्यवस्थित है और मेरे पास बैक-टू-बैक शो हैं। मोना ने आगे यह भी बताया कि उनकी छह फिल्में रिलीज होने वाली हैं।'