दलपति विजय और शाहरुख खान की फिल्म निर्देशित करने के बाद निर्देशक एटली सभी की पहली पसंद बन चुके हैं। 'जवान' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एलटी के साथ अब हर कोई काम करने के लिए उत्सुक है। वहीं, इस बीच खबर आई थी कि एटली के साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जोड़ी बनी है। एटली के अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर एक बड़े एक्शन फिल्म पर काम करने की खबरें जोरों पर हैं। अब इन खबरों पर एटली ने प्रतिक्रिया दी है।
Atlee: अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे एटली, बोले- हमारे पास एक कहानी है लेकिन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दोनों के साथ काम करने की खबरों को हवा तब मिली, जब अल्लू अर्जुन ने एटली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' की समीक्षा की और स्टारकास्ट की तारीफ की। रिपोर्ट्स के अनुसार एटली और अल्लू अर्जुन पिछले कुछ वर्षों से एक फीचर फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। अब हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ मिलकर काम करने की योजना के बारे में बात की।
Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया के भाई को मिली विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
एटली ने कहा, ''अल्लू सर बहुत अच्छे दोस्त हैं और हम एक-दूसरे की कला को पसंद करते हैं। बेशक, हमें इसका अंदाजा है कि क्या करना है और कैसे करना है। कोई भी फिल्म भगवान के आशीर्वाद से बनती है, इसलिए हमें सही स्क्रिप्ट के रूप में आशीर्वाद की जरूरत है। हमारे पास एक विचार है और अब भगवान के आशीर्वाद की प्रतीक्षा करें।'' एटली को फिलहाल अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने कहा, ''मैंने अपनी अगली कॉल शीट अपने बच्चे मीर को दे दी है। अगले चार महीने मैं उनके साथ रहूंगा और फिर तय करूंगा कि आगे क्या करना है।''
Jawan: रिद्धि डोगरा के लिए आसान नहीं था जवान में 'आजाद' की मां का किरदार, बोलीं- शाहरुख ने मुझे बार-बार...
एटली ने बताया कि यह ब्रेक उनके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि वह पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह से 'जवान' को लेकर व्यस्त थे। उन्होंने कहा, “जवान एक हथिनी की गर्भावस्था जैसी थी, क्योंकि मैं तीन साल से अधिक समय से इसमें व्यस्त था और अभी तक इससे बाहर नहीं आया हूं। मुझे इससे बाहर आने के लिए थोड़ा समय चाहिए और फिर अपने अगले परियोजना के बारे में सोचूंगा। अब मेरे ऊपर बड़ी संख्या में दर्शकों की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। मैं अपनी फिल्मों को वैश्विक स्तर पर ले जाना चाहता हूं और यह मैंने शाहरुख सर से वादा किया है तो मुझे भी आगे बढ़ना है और जवान से भी बड़ा कुछ करना है। शाहरुख खान सर की भी यही इच्छा है तो मैं अपने बेटे के साथ चार महीने बिताऊंगा और फिर लिखना शुरू करूंगा। मैं जल्द ही बताऊंगा कि भाई मैं आगे क्या कर रहा हूं।'
Sunidhi Chauhan: 18 की उम्र में अपनी टूटी शादी को याद कर भावुक हुईं सुनिधि, कहा- मैंने गलतियां की हैं लेकिन...
इस बीच एटली फिल्म 'वीडी 18' के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। एक्शन फिल्म का निर्माण एटली, उनकी पत्नी प्रिया और मुराद खेतानी ने किया है। एटली ने कहा कि उन्होंने कुछ शीर्ष हिंदी फिल्म सितारों के साथ भी काम करने के लिए चर्चा की है। उन्होंने कहा, ''सलमान सर और मेरे बीच चर्चा हुई। मेरी ऋतिक सर से भी काफी पहले चर्चा हुई थी। मैंने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ भी एक फिल्म के बारे में बात की है। मैं विजय सर और अल्लू सर से भी बातचीत कर रहा हूं। सिनेमा प्रेमी के रूप में हम प्यार के साथ आते हैं और चर्चा करते हैं। अभी हम सभी में वह तालमेल है और हम एक विचार से जुड़े हुए हैं। बस एक अच्छी स्क्रिप्ट की जरूरत है। एक बार भगवान का आशीर्वाद आ जाए।''
Jawan: करण जौहर की जान बचाने के लिए चट्टान की तरह खड़े हो गए थे शाहरुख खान, गोली खाने को तैयार था 'जवान'