क्या खुद को अच्छी मां नहीं मानतीं आलिया भट्ट? सद्गुरु से मांगी पैरेंटिंग को लेकर सलाह
Alia Bhatt Ask For Parenting Advice: हर मां की तरह आलिया भट्ट भी अपनी बेटी राहा को लेकर चिंता में रहती हैं। यही वजह है कि हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में सद्गुरु से पैरेंटिंग को लेकर सलाह मांगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस वजह से उन्होंने अपने करियर की रफ्तार को भी कम कर लिया है। कम ही फिल्में आलिया कर रही हैं। जानिए, हाल ही में आलिया ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव उर्फ सद्गुरु से पैरेंटिंग को लेकर क्या सलाह मांगी है।
आलिया को क्या मिली पैरेंटिंग पर सलाह
शुक्रवार को एक इवेंट में आलिया भट्ट ने कई चीजों को लेकर सद्गुरु से बातचीत की। इस बातचीत में वह एक सवाल पूछती हैं, ‘आप उन पैरेंट्स को क्या सलाह देंगे जो इस बात को लेकर परेशान हैं कि वे अच्छे पैरेंट बन पा रहे हैं या नहीं?’ इसके जवाब में सद्गुरु कहते हैं, ‘चिंता करने वाले पैरेंट्स अच्छे पैरेंट्स नहीं होते हैं।’ यह सुनकर आलिया मुस्कुरा देती हैं।
Truly excited to see Sadhguru ji and alia Bhat’s full conversation pic.twitter.com/mCJF3pm0r9
— SgInclusive (@SgInclusivess) March 27, 2026
5 साल की हुईं आलिया भट्ट की बेटी राहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। राहा के जन्म से कुछ महीने पहले ही दोनों ने शादी भी की थी। राहा अब पांच साल की हो चुकी हैं। आलिया और रणबीर कपूर हाल ही में राहा को लेकर हांगकांग वेकेशन पर गए थे।
ये खबर भी पढ़ें: नेपो किड के ठप्पे को मिटाने के लिए क्या आलिया ने उठाया ये कदम? अपने प्रोडक्शन की फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
आलिया भट्ट ने साल 2024 में एक फिल्म ‘जिगरा’ रिलीज हुई। इस साल वह एक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म एक स्पाई ड्रामा फिल्म होने वाली है। इसमें शरवरी वाद्य भी नजर आएंगी।