{"_id":"62595fe6cde7db203707409c","slug":"alia-bhatt-took-6-vachans-instead-of-7-in-her-marriage-with-ranbir-kapoor-as-mahesh-bhatt-did-not-wanted-her-to-do-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: आलिया ने रणबीर को दिए सिर्फ छह वचन, सातवें पर महेश भट्ट ने जताई आपत्ती; जानिए क्या था पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: आलिया ने रणबीर को दिए सिर्फ छह वचन, सातवें पर महेश भट्ट ने जताई आपत्ती; जानिए क्या था पूरा मामला
Fri, 15 Apr 2022 05:58 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 15 Apr 2022 05:58 PM IST
सार
रणबीर और आलिया की ड्रीम वेडिंग में एक खास बात यह थी कि आलिया ने सात नहीं बल्कि छह वचन दिए।
विज्ञापन
आलिया को सातवां वचन देने से महेश भट्ट ने रोका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कल यानी 14 अप्रैल को शादी कर ली। दोनों की शादी रणबीर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट 'वास्तु' में परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। कपल ने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन की हर डीटेल सभी से छिपाकर रखी थी लेकिन शादी के बाद से उनकी हर चीज वायरल हो रही हैं। चाहे वह इनके फोटो हों या इनकी रस्में, रणबीर और आलिया की शादी की हर रस्म बहुत ही खास तरीके से संपन्न की गई। अब उनकी शादी की रस्मों के बारे में नई जानकारी सामने आ रही है, जो सभी को काफी चकित कर रही है।
विज्ञापन
महेश भट्ट को हुई दिक्कत
रणबीर और आलिया की ड्रीम वेडिंग में एक खास बात यह थी कि आलिया ने सात नहीं बल्कि छह वचन दिए। दरअसल अभिनेत्री के पिता महेश भट्ट को शादी के एक वचन से दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्होंने आलिया को सोच-समझकर वचन देने को कहा। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात फेरों के समय वचन देने के दौरान का है। जब पंडित जी दोनों को सात वचन दिला रहे थे, तब सातवें वचन के दौरान महेश भट्ट ने पंडित जी को टोक दिया, कहा कि मैंने अपनी पत्नी से यह वचन नहीं लिया था और न मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी यह वचन दे। यह वचन कौन सा था आइए जानते हैं।
विज्ञापन
आलिया ने दिए छह वचन
सातवां वचन समझाते हुए पंडित जी आलिया को समझा रहे थे कि इस वचन के मुताबिक आपको अपने सारे काम पति रणबीर से पूछ कर ही करने होंगे। लेकिन यहीं महेश भट्ट ने टोक दिया था और उन्होंने आलिया को बोला कि वो सोच-समझकर फैसला ले कि उसे ये वचन देना है या नहीं, जिसका नतीजा यह हुआ कि आलिया ने पिता की बात मानते हुए रणबीर को यह वचन नहीं दिया।
विज्ञापन
आलिया-रणबीर ने लिए सारे फैसले
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे लंबे समय से हो रहे थे। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया के पिता महेश भट्ट ने बेटी की शादी की तैयारियों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। कपल के माता-पिता की बजाय अपनी शादी के सारे फैसले दोनों ने खुद ही लिए थे। रणबीर के फैसले के मुताबिक शादी में 40 से ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया गया। वह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी में ज्यादा लोग शिरकत करें।
आलिया और रणबीर को मिला इनका आशीर्वाद
आलिया-रणबीर की शादी में उनको आशीर्वाद देने के लिए दोनों के परिवार वालों के साथ-साथ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। लेकिन इन सबके बीच कोई ऐसा था, जिनकी मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया। आलिया के नाना-नानी भी वहां उनको आशीर्वाद देने पहुंचे थे।