सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Wears Wedding Saree As Receive National Award 2023 In Delhi With Husband Ranbir Kapoor

Alia Bhatt: शादी की साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Oct 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे दिल्ली पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान पहले ही हो गया था। अब 17 अक्तूबर 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Alia Bhatt Wears Wedding Saree As Receive National Award 2023 In Delhi With Husband Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारे दिल्ली पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान पहले ही हो गया था। अब 17 अक्तूबर 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों को सम्मानित करने की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सम्मान से नवाजा गया है।
Trending Videos


 शादी की साड़ी में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया भट्ट

आज बी-टाउन से लेकर साउथ के कई दिग्गज सितारों का दिल्ली में जमावड़ा लगा है। कलाकारों को फिल्म में उनकी उम्दा परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है।  इस मौके से आलिया भट्ट की जो तस्वीरें सामने आई है, उसे देख हर किसी की निगाहें थम गई हैं। अभिनेत्री ने साड़ी वाले लुक में इस समारोह में शिरकत की है और इस देसी लुक में वह बला की खूबसूरत भी लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


National Film Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजे गए राम कमल मुखर्जी, 'एक दुआ' के लिए मिला सम्मान


'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला सम्मान

आलिया की इस खूबसूरती के पीछे का राज उनकी साड़ी बताई जा रही है। बता दें कि आलिया ने वही साड़ी पहनी है, जो उन्होंने अपनी शादी में पहनी थी।आलिया भट्ट ने करियर का पहले नेशनल अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर अभिनेत्री अपने पति रणबीर कपूर संग स्पॉट हुई हैं। कपल इस एतिहासिक दिन को लेकर काफी एकसाइटेड भी नजर आ रहा था। अभिनेत्री को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म  'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला है।


Allu Arjun: अवार्ड शो से पहले दिव्यांग फैन की मासूमियत पर अटका 'पुष्पा' का दिल, ऑटोग्राफ देकर बटोरी वाहवाही


संजय लीला भंसाली को दिया श्रेय
आपको बता दें कि इस बार बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड एक नहीं बल्कि दो-दो अभिनेत्रियों को मिला है। आलिया भट्ट को उनकी फिल्म  'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला है। वहीं, कृति सेनन को 'मिमी' फिल्म के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। दूसरी तरफ,  अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। नेशनल अवॉर्ड जीतने पर अभिनेत्री ने संजय लीला भंसाली का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही अपने अवॉर्ड जीतने का श्रेय भी उन्हें ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed