फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt worked in these films of Dharma Productions before Jigra Know About Film Verdicts

Alia Bhatt: 'जिगरा' से पहले धर्मा प्रोडक्शंस की इन फिल्मों में दिख चुकी हैं आलिया भट्ट, जानें कैसा रहा हाल?

Sun, 13 Oct 2024 09:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Oct 2024 09:26 AM IST
सार

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। धर्मा प्रोडक्शंस के साथ आलिया ने भी फिल्म का निर्माण किया है। इससे पहले करण जौहर की कई फिल्मों में आलिया नजर आ चुकी हैं। आइए उन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में जानते हैं। 
 

विज्ञापन
Alia Bhatt worked in these films of Dharma Productions before Jigra Know About Film Verdicts
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं की है। रिलीज से पहले इस फिल्म का काफी ज्यादा प्रचार किया गया, लेकिन टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने पहले दो दिन में उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया। इस फिल्म का निर्माण आलिया भट्ट ने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर किया है। इससे पहले भी वह इस बैनर की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसा रहा इन फिल्मों का प्रदर्शन

विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर

आलिया भट्ट ने अपनी शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी नजर आए थे। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 70 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म को सेमी-हिट घोषित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टू स्टेट्स

आलिया भट्ट की हिट फिल्मों में टू स्टेट्स का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। चेतन भगत की किताब पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 102.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद आलिया भट्ट फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टिकट खिड़की पर इस फिल्म को हिट घोषित किया गया था। 

शानदार

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट साल 2015 की फिल्म शानदार में एक साथ नजर आए थे। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माताओं में धर्मा प्रोडक्शंस का नाम भी शामिल था। दर्शकों पर यह फिल्म कुछ खास जादू नहीं चला सकी थी। 43.13 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

कपूर एंड संस

कपूर एंड संस में आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस फिल्म ने 73.29 करोड़ रुपये बटोरे थे, जिसकी वजह से इसे सेमी-हिट घोषित किया गया था।

डियर जिंदगी

आलिया भट्ट की हिट फिल्मों में डियर जिंदगी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में शाहरुख खान भी दिखे थे। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। 68.16 करोड़ रुपये के साथ यह फिल्म हिट साबित हुई थी। 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

बद्रीनाथ की दुल्हनियां साल 2017 में रिलीज हुई थी। गानों के साथ फिल्म की कहानी भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर 116.68 करोड़ की कमाई के साथ यह फिल्म हिट घोषित की गई थी। 

राजी

फिल्म राजी को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार  दिया था। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया के साथ विक्की कौशल भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर 123.84 करोड़ रुपये बटोर कर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

कलंक

फिल्म कलंक लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई थी। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई बड़े सितारों से सजी थी, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी। टिकट खिड़की पर यह फिल्म 80.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फ्लॉप साबित हुई थी। 

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र धर्मा प्रोडक्शंस की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म थी। इसमें आलिया के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 257.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत घोषित की गई थी। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 153.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म को टिकट खिड़की पर हिट घोषित किया गया था।
Triptii Dimri: रणबीर के साथ एनिमल सीन की शूटिंग को लेकर तृप्ति डिमरी का खुलासा, बोलीं- मैं लाइनें गलत...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed