फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video

Ranbir-Alia Wedding: रणबेलिया की शादी से पहले देखिए रणबीर कपूर की ये हिट फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Tue, 12 Apr 2022 10:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 10:13 AM IST
सार

रणबीर कपूर की हिट फिल्मों में बर्फी, ये जवानी है दीवानी, संजू, वेक अप सिड, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
रणबीर कपूर की हिट फिल्में औटीट पर हैं मौजूद - फोटो : social media

विस्तार

कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री का ऐसा पहला परिवार है, जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वंश की नींव रखने वाले पृथ्वीराज कपूर से लेकर करिश्मा, करीना और अब रणबीर तक अभिनय की दुनिया में परिवार का नाम चला रहे हैं। रणबीर कपूर इंडस्ट्री के एक बहुत ही अच्छे कलाकार हैं और उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और अक्सर अपने अभिनय और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक्टर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुे हैं। फैंस शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


खैर रणबीर कपूर और आलिया की शादी खबरों के बीच हमने आज रणबीर की कुछ बहतरीन फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो इस समय ओटीटी प्लेफॉर्म पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं रणबीर की इन फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
barfi movie - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- बर्फी (2012)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म में रणबीर कपूर का एक अलग ही रूप देखने को मिला था। फिल्म 'बर्फी' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। यह आपको एक ऐसे भावुक सफर पर लेकर जाएगी, जिसे देखकर आप इसकी स्टारकास्ट से प्यार करने लगेंगे। 

Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
फिल्म- संजू

फिल्म का नाम- संजू (2018)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणबीर कपूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त के फिल्मी करियर से लेकर जेल के उनके सफर तक की कहानी को दिखाया गया था।

विज्ञापन

Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
yeh jawaani hai deewani

फिल्म का नाम- ये जवानी है दीवानी (2013)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
अयान मुखर्जी ने निर्देशन में बनी यह फिल्म ऐसे लड़का-लड़की की प्रेम कहानी दिखाती है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए। इनके अलावा फिल्म में कल्कि कोचलिन, आदित्य रॉय कपूर सहायक भूमिकाओं में हैं। 

Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : social media

फिल्म का नाम- ऐ दिल है मुश्किल (2016)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
साल 2016 में आई यह लव ड्रामा फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी थी, जिसकी कहानी अयान और अलीजेह के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्यार, दोस्ती, टूटा दिल और बिछड़ने का दुख दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में दिखाई दिए थे। 


 

Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
वेकअप सिड - फोटो : Social Media

फिल्म का नाम- वेकअप सिड (2009)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
'वेक अप सिड' साल 2009 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी और करण जौहर ने किया था। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रणबीर कपूर, राहुल खन्ना, अनुपम खेर, शिखा तल्सानिया, सुप्रिया पाठक,नमित दास नजर आए थे। इस फिल्म में सिड के रोल में रणबीर कपूर ने जान डाल दी थी। इसकी कहानी ऐसी थी जिससे देश का हर युवा अपने आप को रिलेट कर सकता था। 

Alia Ranbir wedding List of Ranbir kapoor hit movies available on ott platforms like netflix amazon prime video
अजब प्रेम की गजब कहानी - फोटो : social media

फिल्म का नाम- अजब प्रेम की गजब कहानी (2009)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स 
अजब प्रेम की गजब कहानी की फिल्म साल 2009 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। इसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देख लोग काफी प्रभावित हुए थे। इसकी कहानी प्रेम नाम एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके जीवन में दोस्तों के साथ घूमने फिरने और अपने आसपास के लोगों को खुश करने के सिवा कुछ काम नहीं था। उसकी जिंदगी अचानक से बदल जाती है, जब उसकी जिंदगी में जेनी नाम की लड़की की एंट्री हो जाती है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed